Crime News: डांस कर रहे लड़कों ने चलाई गोली, डांसर की मौत, मची भगदड़

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 279 शब्द|📅 14 May 2023

डेली संवाद, रोहतास। Crime News: रोहतास में तिलक समारोह में फायरिंग के कारण एक डांसर की मौके पर ही मौत हो गई है। गोली लगने के बाद आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना जिले के दरिगांव थाना क्षेत्र के कोटा गांव की है। डांसर के परिजन ने जानबूझकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए नामजद FIR दर्ज कराई है।

ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा

गोली लगने से डांसर की मौत के वहां हंगामा खड़ा हो गया। मृतक डांसर की पहचान बेदा बनरसिया गांव के श्रवण नट की बेटी चांदनी कुमारी (18) के रूप में हुई है। चांदनी अपने सहयोगियों के साथ कोटा गांव के संदीप महतो के बेटे नरेंद्र महतो उर्फ मुन्ना महतो के तिलक समारोह में कार्यक्रम करने पहुंची थी। कार्यक्रम के दौरान ही फायरिंग की गई, गोली सीधे चांदनी को लगी।

घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। कार्यक्रम में जुटे लोग फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद डांसर के परिजन और दरिगांव थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। सदर अस्पताल पहुंचे मृतका के पिता श्रवण नट ने हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जानबूझकर गोली मारी गई है।

ये भी पढ़ें: सुशील रिंकू ने ध्वस्त किया ‘कांग्रेस’ का किला, कही बड़ी बात

दरिगांव थानाध्यक्ष ने बताया कि कोटा गांव में तिलक कार्यक्रम में गोली चलने के डांसर की मौत हुई है। मामले में डांसर के परिजन के बयान पर आशीष उर्फ पिंटू पर नामजद FIR दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

VIDEO- सुशील रिंकू ने तोड़ी कांग्रेस की बादशाहत

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *