UP News: फैक्ट्री में छापेमारी, गॉर्नियर, लोटस, वीएलसीसी जैसी नामचीन ब्रांड के नकली प्रोडक्ट बरामद

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 355 शब्द|📅 14 May 2023

डेली संवाद, बिजनौर। UP News: बिजनौर में औषधि विभाग की टीम ने नकली सौंदर्य प्रसाधन बनाने वाली फैक्ट्री में छापेमारी कर 160 बोरे नकली कॉस्मेटिक प्रोडक्ट पकड़े हैं। पकड़े गए समान की कीमत बाजार में 1 करोड़ रुपए बताई जा रही है। औषधि विभाग की टीम फैक्ट्री संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें: सुशील रिंकू ने ध्वस्त किया ‘कांग्रेस’ का किला, कही बड़ी बात

दरअसल यह पूरा मामला बिजनौर के स्योहारा थाना क्षेत्र के मुबारकपुर नवादा का है, जहां एक मकान में नकली प्रसाधन बनाने की सूचना औषधि निरीक्षक उमेश कुमार को मिली तो उन्होंने इसकी जानकारी सहायक आयुक्त औषधी दीपक शर्मा की। इस पर सहायक आयुक्त औषधि ने औषधि निरीक्षक बिजनौर उमेश भारती, औषधि निरीक्षक मुरादाबाद मुकेश जैन, औषधि निरीक्षक अमरोहा राजेश कुमार की टीम को तैयार किया और टीम ने मुबारकपुर नवादा के एक मकान में छापेमारी की।

टीम को टीन शेड के नीचे बड़ी संख्या में क्रीम, फेशियल, नामचीन कंपनियों के निर्मित एवं अर्ध निर्मित पैकिंग, शैंपू बिना लगे प्रोडक्ट एवं बिना लेबल लगे प्रोडक्ट बड़ी संख्या में मिले। 11 तरह के साधन क्रीम एवं ब्लीचिंग पाउडर आदि के नमूने भी टीम ने लिए। इस मामले में सहायक आयुक्त औषधि मुरादाबाद मंडल दीपक शर्मा ने बताया कि औषधि निरीक्षक बिजनौर को सूचना मिली थी कि मुबारक पुर नवादा गांव में कॉस्मेटिक सामग्री की एक नकली फैक्ट्री संचालित की जा रही है।

ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा

आज टीम ने संयुक्त रूप से छापा मारा तो मौके पर फैक्ट्री संचालक ज़ाकिर को काम करते हुए पाया गया। मौके पर भारी मात्रा में रॉ मैटेरियल, जिससे कॉस्मेटिक सामान बनता है बरामद किया है। इसमें बड़ी-बड़ी नामचीन कंपनियों के रैपर भी शामिल हैं, जैसे गार्नियर, लोटस वीएलसीसी, ब्रांडेड कम्पनी आदि सब नकली रूप से बनाई जा रही थीं। टीम ने सभी सामग्री को सील कर दिया है और उनके नमूने लेकर के लैब में भेजे जा रहे हैं। फैक्ट्री संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। लगभग 17 घंटे छापेमारी चली और 160 कॉस्मेटिक की सामग्री मिली।

VIDEO- सुशील रिंकू ने तोड़ी कांग्रेस की बादशाहत

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *