Crime News: जालंधर के गौरव लूथरा के खिलाफ FIR दर्ज, अमृतपाल सिंह ने की थी शिकायत, पढ़ें पूरा मामला

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Crime News: जालंधर के डीसी दफ्तर में एजैंट का काम करने वाले गौरव लूथरा के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि गौरव लूथरा ने पासपोर्ट बनवाने के लिए 30,000 रुपए लिए, लेकिन न तो काम करवाया और न ही पैसे लौटाए। जब पीड़ित पैसा मांगने गौरव लूथरा के पास पहुंचे तो उसके साथ आए लोगों से मारपीट की गई। इसी मामले में गौरव लूथरा के बयान पर झगड़ा करने वाले लोगों के खिलाफ भी पहले से ही पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज है।

ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा

पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर के मुताबिक जालंधर तहसील कांप्लेक्स में स्थित RTA आफिस में एजैंटी का काम करने वाले गौरव लूथरा ने पासपोर्ट बनवाने के लिए 30,000 रुपए लिए थे। लेकिन काम नहीं करवाया और न ही पैसा लौटाया। इस पर जब लोग पैसे मांगने आए तो उनसे मारपीट की गई।

कुछ दिन पहले तहसील परिसर में हुए इस झगड़े की एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुई, इसके बाद गौरव लूथरा ने पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाई थी। अब मारपीट की इस घटना में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने गौरव लूथरा के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की है।

ये भी पढ़ो: गौरव लूथरा की क्यों हुई पिटाई? RTA दफ्तर में ‘दलाली’ के खेल में झगड़ा

पुलिस थाना नई बारादरी में दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि तरनतारन के रहने वाले अमृतपाल सिंह के साथ गौरव लूथरा ने अपने साथियों के मारपीट की है। अमृतपाल पर पहले से ही एफआईआर दर्ज है, वह अभी जमानत पर आया। अब अमृतपाल की शिकायत पर पुलिस ने गौरव लूथरा के खिलाफ भी मारपीट का परचा दर्ज किया है।

VIDEO- सुशील रिंकू ने तोड़ी कांग्रेस की बादशाहत















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *