Jalandhar News: इनोसेंट हार्ट्स ने मनाया भाई-बहन के अटूट बंधन का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 376 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, चंडीगढ़। Jalandhar News: इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, नूरपुर रोड, कैंट जंडियाला रोड व कपूरथला रोड) ने विभिन्न गतिविधियों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार बड़े हर्षोल्लास से मनाया। प्री-नर्सरी से के.जी II तक के सब बच्चों से ‘थ्रेॅड ऑफ़ लव’ के अंतर्गत राखी मेकिंग गतिविधि करवाई गई।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

बच्चे घर से राखी बनाने का सामान जैसे मौली, रिबन, रेशम का धागा, मोती, सितारे आदि लेकर आए तथा कक्षा में अपनी-अपनी अध्यापिकाओं की सहायता से अपने मित्रों के साथ मिलकर सबने अपनी-अपनी राखी बनाई। कक्षा पहली के बच्चों से राखी कार्ड मेकिंग तथा कक्षा दूसरी के बच्चों से ‘ब्रेसलेट मेकिंग’ एक्टीविटी करवाई गई।

Innocent Hearts Celebrates Raksha Bandhan, the Symbol of the Unbreakable Bond Between Siblings
Innocent Hearts Celebrates Raksha Bandhan, the Symbol of the Unbreakable Bond Between Siblings

भावों को कागज़ पर उकेरा

कक्षा तीसरी के बच्चों से ‘सैनिकों के नाम पत्र’ गतिविधि करवाई गई, जिसमें बच्चों ने देश के सैनिकों का सम्मान करते हुए पत्र के साथ उनके लिए स्वनिर्मित राखियाँ भी बनाईं। कक्षा चौथी के विद्यार्थियो ने अपने भाई-बहन के प्रति मन में उमड़ने वाले भावों को कागज़ पर उकेरा।

Innocent Hearts Celebrates Raksha Bandhan, the Symbol of the Unbreakable Bond Between Siblings
Innocent Hearts Celebrates Raksha Bandhan, the Symbol of the Unbreakable Bond Between Siblings

कक्षा छठी व सातवीं के विद्यार्थियों से थाली सज्जा गतिविधि करवाई गई, जिसमें छात्राओं द्वारा की गई थाली सज्जा व उनके द्वारा बनाई गई सुंदर राखियों को सबके द्वारा खूब सराहा गया। इन सभी गतिविधियों को करते हुए बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था।

Innocent Hearts Celebrates Raksha Bandhan, the Symbol of the Unbreakable Bond Between Siblings
Innocent Hearts Celebrates Raksha Bandhan, the Symbol of the Unbreakable Bond Between Siblings

मुसीबत से बचाने व रक्षा करने का वचन

सभी कक्षाओं में अध्यापिकाओं ने बच्चों को बताया कि यह रक्षाबंधन पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम व विश्वास का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बाँधकर उनकी लंबी आयु व समृद्धि की कामना करती हैं और वहीं भाई अपनी बहन को हर मुसीबत से बचाने व रक्षा करने का वचन देते हैं।

Innocent Hearts Celebrates Raksha Bandhan, the Symbol of the Unbreakable Bond Between Siblings
Innocent Hearts Celebrates Raksha Bandhan, the Symbol of the Unbreakable Bond Between Siblings

इस तरह उन्होंने बच्चों को रक्षाबंधन की बधाई देते हुए इस पर्व की महत्ता बताई और उन्हें हर पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाने के लिए कहा।

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में चुनाव का ऐलान, देखें

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *