America News: अमेरिका में पंजाबी परिवार के साथ भयानक हादसा, पिता व बेटे की मौत, मां घायल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 266 शब्द|📅 17 May 2023

डेली संवाद, अमेरिका। America News: विदेश से आए दिन पंजाबियों की मौत की खबरे सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर अमेरिका से सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अमेरिका के शहर फ्रेसनो में डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी कर डिग्री लेने के बाद अपने परिवार के साथ खुशी में पार्टी करने जा रहे पिता और बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा

इस हादसे में मां गंभीर रूप से घायल हो गई है। युवा डॉक्टर के पिता पेशे से वकील थे। मृतक पिता-पुत्र की पहचान भुलत्थ कस्बे के समीप गांव बोपाराय निवासी वकील कुलविंदर सिंह हंसपाल व उनके पुत्र सुखविंदर सिंह के रूप में हुई है। हादसे में कुलविंदर सिंह की पत्नी बलबीर कौर गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।

ये भी पढ़ें: गौरव लूथरा की क्यों हुई पिटाई? RTA दफ्तर में ‘दलाली’ के खेल में झगड़ा

इस संबंध में जानकारी देते हुए कुलविंदर सिंह हंसपाल के भाई हरजिंदर सिंह निवासी गांव बोपाराय ने बताया कि उनका भाई कुलविंदर सिंह हंसपाल पिछले 15 साल से अपनी पत्नी और बेटे के साथ अमेरिका में रह रहा था।

10 मई को कुलविंदर सिंह अपने बेटे सुखविंदर सिंह व पत्नी बलवीर कौर के साथ अपने बेटे को डॉक्टर की पढ़ाई पूरी करने के बाद डिग्री मिलने की खुशी में एक पार्टी करने अपनी कार पर जा रहे थे तो रास्ते में एक और कार का टायर खुलकर इनकी गाड़ी से आकर टकरा गया।

The Kerala Story | द केरला स्टोरी | True or Fake? | देखें पूरा सच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *