Imran Khan: पंजाब सरकार का बड़ा दावा, इमरान खान के आवास में छुपे है आतंकवादी, 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 279 शब्द|📅 17 May 2023

डेली संवाद, पाकिस्तान। Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। एक के बाद एक मुश्किल उनका पीछा कर रही है। अब जानकारी मिली है कि पाकिस्तान स्थित पंजाब सरकार ने इमरान खान (Imran Khan) को लेकर बड़ा दावा किया है। पाकिस्तान स्थित पंजाब सरकार का कहना है कि इमरान के जमान पार्क स्थित घर में 30-40 आतंकी छिपे हैं।

ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा

जिसके लिए पंजाब की प्रांतीय सरकार ने 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। पंजाब के अंतरिम सूचना मंत्री आमिर मीर ने दावा किया कि इमरान खान के आवास में आतंकवादी छिपे हैं। कार्यवाहक सूचना मंत्री आमिर मीर ने लाहौर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, ‘पीटीआई को इन आतंकियों को पुलिस के हवाले कर देना चाहिए कानून अपना काम करेगा।’ उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को इन ‘आतंकवादियों’ की मौजूदगी के बारे में पता था क्योंकि उसके पास विश्वसनीय खुफिया रिपोर्टें थीं।

ये भी पढ़ें: गौरव लूथरा की क्यों हुई पिटाई? RTA दफ्तर में ‘दलाली’ के खेल में झगड़ा

आमिर मीर ने कहा कि इमरान के आवास पर छिपे लोगों में लाहौर कॉर्प्स कमांडर हाउस पर हमला करने वाले भी शामिल हैं। इसलिए पीटीआई नेतृत्व से अनुरोध किया जा रहा है कि इन लोगों को सौंप दें। उन्होंने कहा कि पंजाब की अंतरिम सरकार ने पीटीआई नेतृत्व को आतंकवादियों को सौंपने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों के पास हमलों में उनकी संलिप्तता के सबूत हैं।

The Kerala Story | द केरला स्टोरी | True or Fake? | देखें पूरा सच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *