Punjab News: सरकारी बसों के लिए डीज़ल पर 2.29 रुपये प्रति लीटर की दिलवाई छूट- लालजीत सिंह भुल्लर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 377 शब्द|📅 17 May 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आज बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने पंजाब रोडवेज़/पनबस और पीआरटीसी बस सेवा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने की अपनी वचनबद्धता के तहत बाज़ार से कम कीमत पर डीज़ल खरीदने के लिए इंडियन ऑयल कारपोरेशन (आईओसी) के साथ समझौता किया है जिसके तहत सरकार को 2.29 रुपये प्रति लीटर कम मूल्य पर डीज़ल मिलना शुरू हो गया है।

इस संबंधी अधिक जानकारी देते हुए स. लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि समझौते के तहत इंडियन ऑयल कारपोरेशन ने पीआरटीसी के 9 डिपो और पंजाब रोडवेज़/पनबस के 18 डिपो में लगे अपने डीज़ल डिस्पेंसिंग यूनिटों के माध्यम से 3 अप्रैल से 15 मई, 2023 तक सरकारी बसों के लिए 78.77 लाख लीटर डीज़ल मुहैया करवाया और कम कीमत पर तेल लेकर ट्रांसपोर्ट विभाग को करीब डेढ महीने के इस अरसे के दौरान ही 1 करोड़ 80 लाख 38 हज़ार रुपए का फायदा हुआ है।

ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि राज्य में पंजाब रोडवेज़/पनबस की 1840 और पीआरटीसी की 1230 बसें चल रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि बसों की गिनती और तेल की बाज़ारी कीमत आज के अनुसार ही रही तो प्रति महीना 1 करोड़ 25 लाख रुपये की बचत के हिसाब से इस वित्तीय वर्ष में अंदाज़न 15 करोड़ रुपये से अधिक का लाभ होगा। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार के साथ किए समझौते के अनुसार इंडियन ऑयल कारपोरेशन 30 नवंबर, 2024 तक परिवहन विभाग को डीज़ल मुहैया करवाएगी।

ये भी पढ़ें: गौरव लूथरा की क्यों हुई पिटाई? RTA दफ्तर में ‘दलाली’ के खेल में झगड़ा

स. लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि पिछली सरकारों की गलत नीतियों के कारण सरकारी बस सेवा हमेशा घाटे में रहती थी, लेकिन जब से मुख्यमंत्री स. भगवंत मान की सरकार ने राज्य में सत्ता संभाली है तब से सरकारी बस सेवा मुनाफे में जा रही है। राज्य के विभिन्न शहरों से पंजाब रोडवेज़/पनबस और पीआरटीसी की वाल्वो बसें दिल्ली इंटरनैशनल एयरपोर्ट तक चल रही हैं। इसी तरह अंतरराज्यी बस सेवा के अधीन अन्य राज्यों के लिए भी नई बसें चलाई गई हैं।

The Kerala Story | द केरला स्टोरी | True or Fake? | देखें पूरा सच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *