Jalandhar News: जालंधर के डीसी की बड़ी कार्रवाई, KP Tour & Travels का दफ्तर करवाया बंद, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 316 शब्द|📅 17 May 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में ठग और फर्जी तरीके से ट्रैवल एजैंटी का धंधा करने वालों के खिलाफ डीसी ने कड़ा रूख अख्तियार किया है। इसी क्रम में बस स्टैंड के पास सहोता कांप्लैक्स में स्थित KP Tour & Travels के खिलाफ डीसी ने बड़ी कार्रवाई की है। इसके अलावा 100 से ज्यादा रद्द हो चुके लाइसेंस पर खुले दफ्तर पर जल्द बड़ी कार्रवाई होने जा रही है।

ये भी पढ़ें: गौरव लूथरा की क्यों हुई पिटाई? RTA दफ्तर में ‘दलाली’ के खेल में झगड़ा

डीसी जसप्रीत सिंह ने बताया कि बस स्टैंड के पास सहोता कांप्लैक्स में स्थित KP Tour & Travels के खिलाफ लगातार शिकायतें आ रही थी, जिससे उसका लाइसेंस कैंसल कर दिया गया। इसके बाद भी KP Tour & Travels के मालिक ने दफ्तर नहीं बंद किया। समाज सेवक अभिषेक बख्शी की शिकायत पर पुलिस को तत्काल दफ्तर बंद करवाने के आदेश दिए गए।

डीसी के आदेश के बाद बस स्टैंड पुलिस चौकी प्रभारी मेजर सिंह ने KP Tour & Travels के खिलाफ कार्रवाई की। उन्होंने KP Tour & Travels जाकर दफ्तर बंद करवा दिया। मेजर सिंह ने कहा है कि बिना लाइसैंस या रद्द हुए लाइसेंस पर अगर कोई दफ्तर चलता पाया गया तो दफ्तर तो बंद करेंगे ही, मालिक पर भी कार्रवाई करेंगे।

Jalandhar News: जालंधर के डीसी की बड़ी कार्रवाई, KP Tour & Travels का दफ्तर करवाया बंद, जाने वजह

ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा

उधर, शिकायतकर्ता अभिषेक बख्शी ने बताया कि KP Tour & Travels का लाइसेंस रद्द हो गया था। आरोप था कि KP Tour & Travels के मालिक पर दिल्ली में फ्राड का केस चल रहा है। इसी मामले में वह जेल भी होकर आया है। जिससे जालंधर जिला प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया। बावजूद इसके KP Tour & Travels अपना दफ्तर बंद नहीं कर रहा था, जिससे उन्होंने डीसी से शिकायत की, इसके बाद पुलिस ने दफ्तर बंद करवा दिया।

VIDEO- द केरल स्टोरी का क्या है सच, देखें डेली संवाद पर…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *