FD Interest Rates: एक्सिस बैंक के एफडी निवेशकों को झटका, बैंक ने ब्याज दर घटाई

Daily Samvad
4 Min Read
saving
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 490 शब्द|📅 18 May 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। FD Interest Rates: फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम को लेकर बैंक बीते कुछ महीनों से लगातार ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी कर रहे हैं, जिस वजह से इसकी ओर निवेशकों का रुझान भी बढ़ा है। एफडी में निवेश पर गारंटी के साथ ज्यादा रिटर्न मिलने के चलते निवेशकों खूब पैसा लगाया है। लेकिन, एक्सिस बैंक ने चुनिंदा टेन्योर की एफडी पर ब्याज दरों को घटा दिया है। इससे निवेशकों को बड़ा झटका लगा है।

ये भी पढ़ें: डीसी की बड़ी कार्रवाई, KP Tour & Travels का दफ्तर करवाया बंद

एक्सिस बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम डिपॉजिट वाली कई टेन्योर की फिक्स्ड डिपॉजिट ब्याज दरों (FD Interest Rates) को 20 बेसिस प्वाइंट तक घटा दिया है। नई एफडी ब्याज दरों को 18 मई 2023 से प्रभावी कर दिया गया है। एक्सिस बैंक 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए एफडी पर 3.5 फीसदी से 7.10 फीसदी तक के बीच ब्याज दर दे रहा है।

एक्सिस बैंक एफडी ब्याज दरें

  • एक्सिस बैंक अब 7 से 45 दिनों में मेच्योर होने वाली एफडी के लिए 3.50% की ब्याज दर दे रहा है।
  • 46 से 60 दिनों में मेच्योर होने वाली एफडी पर बैंक 4.00% की ब्याज दर दे रहा है।
  • एक्सिस बैंक वर्तमान में 61 दिनों से लेकर तीन महीने की अवधि वाली एफडी पर 4.50% ब्याज दर दे रहा है।
  • 3 महीने से 6 महीने के टेन्योर वाली एफडी पर बैंक 4.75% ब्याज दर देने की पेशकश की है।
  • 6 से 9 महीनों में मेच्योर होने वाली एफडी पर 5.75% की ब्याज दर दी जा रही है।
  • 9 महीनों से लेकर एक वर्ष से कम समय में मेच्योर होने वाली एफडी पर बैंक 6.00% ब्याज दर दे रहा है।
ये भी पढ़ें: डीसी की बड़ी कार्रवाई, KP Tour & Travels का दफ्तर करवाया बंद

एक्सिस बैंक ने इन टेन्योर की एफडी ब्याज दर घटाई, निवेशकों का नुकसान

  • एक्सिस बैंक ने एक वर्ष से एक वर्ष चार दिन में मेच्योर होने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर दी जाने वाली ब्याज दर को 5 बेसिस प्वाइंट घटा दिया है, जिसके बाद अब ब्याज दर 0.20 फीसदी घटकर 6.75 फीसदी रह गई है।
  • एक वर्ष 5 दिन से लेकर 13 महीने से कम अवधि में मेच्योर होने वाली एफडी पर बैंक ने 20 बेसिस प्वाइंट की कमी की है, जिसके बाद ब्याज दर घटाकर 6.80 फीसदी रह गई है। इस टेन्योर पर पहले 7.10 फीसदी ब्याज दर निवेशकों को दी जा रही थी।
  • एक्सिस बैंक ने 13 महीने और दो साल से कम अवधि वाली एफडी पर 5 बेसिस प्वाइंट की गिरावट की है। अब इस टेन्योर पर बैंक अपने निवेशकों को 7.10 फीसदी ब्याज दर देगा, जो पहले 7.15 फीसदी थी।
  • एक्सिस बैंक ने 2 साल से 30 महीने से कम की अवधि के लिए एफडी पर 15 बेसिस प्वाइंट की गिरावट की है, जिसके बाद ब्याज दर 7.20 फीसदी से घटाकर 7.05 फीसदी रह गई।

VIDEO- द केरल स्टोरी का क्या है सच, देखें डेली संवाद पर…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *