Firing In Punjab: पंजाब में पुलिस और नशा तस्करों के बीच मुठभेड़, फैली दहशत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 247 शब्द|📅 18 May 2023

डेली संवाद, अमृतसर। Firing In Punjab: पंजाब के जिले अमृतसर से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि अमृतसर में जालंधर एसटीएफ और नशा तस्करों में फायरिंग हो गई हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर में तरनतारन रोड पर स्थित भाई मंझ सिंह रोड इलाके में जालंधर एसटीएफ और नशा तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई है।

ये भी पढ़ें: डीसी की बड़ी कार्रवाई, KP Tour & Travels का दफ्तर करवाया बंद

बताया जा रहा है कि दोनों तरफ से हुई फायरिंग में एक नशा तस्कर जख्मी हो गया जबकि दो नशा तस्करों को पुलिस ने काबू कर लिया। मुठभेड़ के दौरान जख्मी नशा तस्कर को पहले सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां से उसे गुरु नानक देव अस्पताल रेफर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक जालंधर एसटीएफ की टीम को गैंगस्टरों की लोकेशन भाई मंझ सिंह रोड के पास मिली।

ये भी पढ़ें: डीसी की बड़ी कार्रवाई, KP Tour & Travels का दफ्तर करवाया बंद

इसके बाद टीम ने यहां दबिश दी। उन्होंने नशा तस्करों से एक ग्राहक के तौर पर संपर्क किया तो एक नशा तस्कर ने टीम पर फायरिंग शुरु कर दी। इसके जवाब में एसटीएफ ने भी तस्करों पर जवाबी फायरिंग की। आरोपियों की पहचान गुरविंदर सिंह उर्फ निक्का व जसप्रीत सिंह पंडोरी के रूप में हुई है। इनके कब्जे से 100 ग्राम हेरोइन, एक पिस्तौल व 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

VIDEO- द केरल स्टोरी का क्या है सच, देखें डेली संवाद पर…

https://youtu.be/f8k5f0uI8W8
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *