Jalandhar News: पुलिस की मिलीभगत से रद्द लाइसेंस वाले KP Tour & Travels ने खोला दफ्तर, चौकी इंचार्ज और शिकायकर्ता में बहस, भारी हंगामा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 405 शब्द|📅 19 May 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब की कट्टर ईमानदार वाली भगवंत मान सरकार की साख पर जालंधर के कट्टर बेईमान पुलिस अफसर दाग लगाने में जुटे हुई हैं। बस स्टैंड के पास सहोता कांप्लेक्स स्थित KP Tour & Travels का लाइसेंस डीसी ने रद्द कर दिया था, बावजूद KP Tour & Travels का मालिक दफ्तर खोल कर लोगों से पैसे ऐंठ रहा था।

ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा

शिकायतकर्ता अभिषेक बख्शी जब इसकी सूचना मिली तो मौके पर पहुंचे और चौकी बस स्टैंड के प्रभारी मेजर सिंह को फोन कर दफ्तर खुला होने की जानकारी दी। हैरानी की बात तो यह है कि डीसी के आदेश की चौकी इंचार्ज को भी कोई परवाह नहीं है। जिससे डीसी के आदेश के बाद भी चौकी इंचार्ज मेजर सिंह ने KP Tour & Travels के दफ्तर को बंद नहीं करवाया। जिससे आज वहां फिर से भारी हंगामा हुआ है।

पिछले दिनों डीसी जसप्रीत सिंह ने बस स्टैंड के पास सहोता कांप्लैक्स में स्थित KP Tour & Travels के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लाइसेंस रद्द कर दिया था। साथ ही पुलिस को आदेश दिया था कि KP Tour & Travels के दफ्तर को तत्काल बंद करवाया जाए, बावजूद इसके चौकी इंचार्ज ने दफ्तर बंद नहीं करवाया।

Jalandhar News: पुलिस की मिलीभगत से रद्द लाइसेंस वाले KP Tour & Travels ने खोला दफ्तर, चौकी इंचार्ज और शिकायकर्ता में बहस, भारी हंगामा
भारी हंगामे के बाद आखिरकार बस स्टैंड पुलिस चौकी प्रभारी मेजर सिंह को अवैध दफ्तर को बंद करना पड़ा

शिकायतकर्ता अभिषेक बख्शी ने बताया कि KP Tour & Travels का लाइसेंस रद्द हो गया था। आरोप था कि KP Tour & Travels के मालिक पर दिल्ली में फ्राड का केस चल रहा है। इसी मामले में वह जेल भी होकर आया है। जिससे जालंधर जिला प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया। बावजूद इसके KP Tour & Travels अपना दफ्तर बंद नहीं कर रहा था। पिछले दिनों से शिकायत के बाद डीसी ने KP Tour & Travels का दफ्तर बंद करवाया था।

ये भी पढ़ें: डीसी की बड़ी कार्रवाई, KP Tour & Travels का दफ्तर किया बंद

हैरानी की बात तो यह है कि पुलिस अफसर भी ठग ट्रैवल एजैंटों का साथ देते दिख रहे हैं। हालत यह है कि पुलिस के अधिकारी शिकायत के बाद उल्टे ठग ट्रैवल एजैंटों से समाज सेवकों के खिलाफ शिकायत लेकर कार्रवाई की धमकी दे रहे हैं। KP Tour & Travels के दफ्तर के सामने भारी हंगामे के बाद आखिरकार चौकी इंचार्ज को दफ्तर बंद करवाना पड़ा।

नीटू शटरांवाला हो गया कंगाल, रो रोकर बुरा हाल

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *