Punjab News: पंजाब में 10 जगहों पर बम ब्लास्ट करने की धमकी, हाई अलर्ट पर पुलिस

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 246 शब्द|📅 19 May 2023

डेली संवाद, बठिंडा। Punjab News: पंजाब के बठिंडा से बड़ी खबर है। जिले में बम धमाके करने की धमकी दी गई है। बठिंडा पुलिस को धमकी वाले 6 लेटर मिले हैं। इस लेटर में 7 जून को धमाका करने की बात लिखी गई है। यह लेटर नेताओं, अफसरों और व्यापारियों को भेजे गए हैं। एक कॉपी ओरिजिनल और बाकी फोटो कॉपी हैं। वहीं धमकी वाले लेटर मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

ये भी पढ़ें: डीसी की बड़ी कार्रवाई, KP Tour & Travels का दफ्तर किया बंद

बठिंडा के एसएसपी (SSP) गुरनीत खुराना ने तुरंत एक्शन मोड में आते हुए पूरे जिले के थानों को हाई अलर्ट कर दिया है। चप्पा-चप्पा खंगालने के निर्देश दिए गए हैं। हर एरिया, गाड़ी और शख्स की चैकिंग की जाएगी। हर गतिविधि पर नजर रखने को कहा गया था। साथ ही लोगों से अपील की है कि संदिग्ध चीज मिलने पर तुंरत पुलिस को सूचना दें।

ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा

SSP गुरनीत खुराना के अनुसार, पोस्टमैन के जरिए चिटि्ठयां मिली हैं। इनमें 10 जगहों के नाम लिखे हैं और लिखा है कि 7 जून को इन 10 जगहों पर ब्लास्ट होंगे। सामान पहुंचा दिया गया है। बठिंडा को अब भगवान ही बचा सकता है। कोई रोक सकता है तो रोक ले। हम पंजाब में हिंदू और मुसलमान को नहीं रहने देंगे।

पढ़ें बम धमाके की धमकी वाला लेटर

Punjab News: पंजाब में 10 जगहों पर बम ब्लास्ट करने की धमकी, हाई अलर्ट पर पुलिस Punjab News: पंजाब में 10 जगहों पर बम ब्लास्ट करने की धमकी, हाई अलर्ट पर पुलिस

नीटू शटरांवाला हो गया कंगाल, रो रोकर बुरा हाल

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *