Adani Share Price: सबसे ज्यादा नुकसान LIC को, जाने बड़ी वजह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 396 शब्द|📅 20 May 2023

मुंबई। Adani Share Price: हिंडेनबर्ग रिपोर्ट (Hindenburg Report) और अदाणी के शेयरों में गिरावट से पहले 1 मार्च 2020 से 31 दिसंबर 2022 के बीच अदाणी एनर्जी लिमिटेड (Adani Energy Ltd) के शेयरों के चार पैच में विश्लेषण से पता चला है कि इससे सबसे ज्यादा नुकसान सरकार की कंपनी, एलआईसी को हुआ है।

ये भी पढ़ें: 2000 रुपये के नोट होंगे बंद, 30 सितंबर तक बैंकों में बदल सकेंगे

LIC ने 50 लाख AEL शेयर बेचे थे. तब इसकी कीमत 300 रुपए के आसपास थी. वहीं कंपनी ने 4.8 करोड़ एईएल शेयर तब खरीदे थे जब शेयर की कीमत 1,031 रुपए से 3,859 रुपए तक थी. सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व एससी जज एएम सप्रे (A M Sapre) की अध्यक्षता में विशेषज्ञ समिति नियुक्त की थी, जिसने यह विश्लेशण किया है।

AEL शेयरों के ट्रेडिंग का चार अवधियों में विश्लेषण किया गया-

  • पैच I: 1 मार्च 2020 से 31 अगस्त 2020
  • पैच II: 1 सितंबर 2020 से 30 सितंबर 2020
  • पैच III: 1 अक्टूबर 2020 से 31 मार्च 2021
  • पैच IV: 1 अप्रैल 2021 से 31 दिसंबर 2022

पैच II में सबसे ज्यादा एलआईसी ने बेचे शेयर

पैच II के दौरान, जब एईएल शेयर की कीमत 300 रुपए के आसपास थी, तब एलआईसी सबसे बड़ा नेट सेलर था. कंपनी ने 50 लाख शेयर बेचे थे. इस पैच में बड़े एफपीआई (FPI) और म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) शुद्ध खरीदार थे।

अक्टूबर 2020 से मार्च 2021 में बढ़ी शेयर की कीमत

पैच III यानी 1 अक्टूबर 2020 से 31 मार्च 2021 के दौरान एईएल के शेयर की कीमत 300 रुपए से बढ़कर 1,031 रुपए हो गई थी. इस वक्त टॉप नेट खरीदार बड़े और जाने-माने एफपीआई और म्यूचुअल फंड थे, जिन्होंने लगभग एक करोड़ शेयर खरीदे. जिन एफपीआई का अदाणी से लिंक होने का संदेह था, उन्होंने भी इस पैच में शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: डीसी की बड़ी कार्रवाई, KP Tour & Travels का दफ्तर किया बंद

फिर 1 अप्रैल 2021 से 31 दिसंबर 2022 तक का विवादास्पद पैच IV आया, जब एईएल शेयर की कीमत 1,031 रुपए से तेजी से बढ़कर 3,859 रुपए तक पहुंच गई. सबसे बड़ा शुद्ध खरीदार एलआईसी था, जिसने लगभग 4.8 करोड़ शेयर खरीदे. इस दौरान अदाणी से कथित तौर पर लिंक्ड एफपीआई टॉप नेट विक्रेताओं में से थे, जिन्होंने इस पैच के दौरान लगभग 8.6 करोड़ शेयर बेचे थे।

VIDEO- क्या सच में 2000 का नोट बंद हो रहा है?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *