Jalandhar News: जालंधर की सब्जी मंडी के गेट पर ट्रांसपोर्टरों का धरना, की जा रही यह मांग

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 308 शब्द|📅 22 May 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: अगर आप जालंधर शहर की मकसूदां सब्जी मंडी की तरफ जा रहे है तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल मकसूदां सब्जी मंडी के दोनों मुख्य गेटों पर आज सुबह ही ट्रांसपोर्टरों ने धरना लगा रखा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह धरना मंडी में लिए जा रहे टैक्स को लेकर लगाया गया है।

ये भी पढ़ें: डीसी की बड़ी कार्रवाई, KP Tour & Travels का दफ्तर किया बंद

ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि मंडी में एंट्री के लिए जो सरकार ने रेट तय किए हैं उनसे 3 से लेकर 4 गुणा रेट हम से वसूले जा रहे हैं। अगर हम उनसे इस बारे में पूछते है तो ठेकेदार के लोग हमारे साथ मारपीट करते हैं। जिसको लेकर आज सब्जी मंडी के दोनों मुख्य गेटों पर धरना दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: 2000 रुपये के नोट होंगे बंद, 30 सितंबर तक बैंकों में बदल सकेंगे

इसकी के साथ ही उनके कहना है कि मंडी में पार्किंग की व्यवस्था ही नहीं है लेकिन उसके बावजूद भी पार्किंग की पर्ची काटी जाती है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की मंडी बोर्ड ठेकेदार के माध्यम से गुंडा टैक्स वसूल रहा है।

VIDEO- क्या सच में 2000 का नोट बंद हो रहा है?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *