Fire News: स्कूल के हॉस्टल में लगी भीषण आग, 20 बच्चों की मौत, कई घायल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 344 शब्द|📅 22 May 2023

डेली संवाद, गुयाना। Fire News: इस समय की बड़ी खबर साउथ अमेरिका के गुयाना से सामने आ रही है। खबर है कि साउथ अमेरिकी देश गुयाना के एक स्कूल हॉस्टल में सोमवार की सुबह आग लग गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आग की चपेट में आने के कारण 20 बच्चों की मौत हुई है। दर्जनों बच्चे घायल बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: डीसी की बड़ी कार्रवाई, KP Tour & Travels का दफ्तर किया बंद

घायलों को अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है घायलों की संख्या अभी नहीं बताई गई है। जानकारी के अनुसार, स्कूल के जिस हॉस्टल में आग लगी है, वह मध्य गुयाना के महदिया शहर में स्थित है। आग लगने के स्पष्ट कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

ये भी पढ़ें: 2000 रुपये के नोट होंगे बंद, 30 सितंबर तक बैंकों में बदल सकेंगे

स्थानीय मीडिया के अनुसार अभी तक 20 मृतकों की पुष्टि हुई है। मरने वालों में सभी बच्चे बताये जा रहे हैं। ये बच्चे आग लगने की वजह से हॉस्टल में फंसे रह गए। आग रविवार की आधी रात को लगी, जब अधिकांश बच्चे सो रहे थे। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों का कहना है कि खराब मौसम की वजह आग पर काबू पाने में मुश्किल हुई। घायलों में कुछ बच्चों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

VIDEO- क्या सच में 2000 का नोट बंद हो रहा है?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *