Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स की फाउंडर डायरेक्टर मैडम कमलेश बौरी की याद में लगाया गया फ़्री आई चैॅकअप कैंप

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 317 शब्द|📅 22 May 2023

डेली संवाद, जालंधर। Innocent Hearts: बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट के दिशा निर्देशों के तहत इनोसेंट हार्ट्स में मैडम कमलेश बौरी (फाउंडर डायरेक्टर, इनोसेंट हार्ट्स) की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य पर 22 मई को नि:शुल्क आई चैॅकअप कैंप लगाया गया।

इस कैंप का आयोजन डॉ. रोहन बौरी (एम.एस.ऑप्थल्मोलॉजी) (एफ.पी.आर.एस. फेको रिफ्रैक्टिव सर्जन,मेडिकल रेटिना स्पेशलिस्ट) की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर इनोसेंट आई सेंटर के प्रमुख डॉ.रोहन ने ‘विज़न कमलेश’ प्रोजेक्ट के तहत इनोसेंट हार्ट्स के साथ जुड़े हुए हेल्पिंग स्टॉफ के प्रत्येक सदस्य की आँखों की जाँच की।

ये भी पढ़ें: डीसी की बड़ी कार्रवाई, KP Tour & Travels का दफ्तर किया बंद

उनकी उचित जाँच के बाद, जिन्हें सर्जरी की आवश्यकता थी, उनकी सर्जरी भी की, जो कि बिलकुल नि:शुल्क थी। इसके अतिरिक्त न केवल उन्हें सारी दवाएँ मुफ़्त दी गई बल्कि उन्हें चश्मे भी मुहैया कराए गए।

ये भी पढ़ें: 2000 रुपये के नोट होंगे बंद, 30 सितंबर तक बैंकों में बदल सकेंगे

डॉ. पलक बौरी (डायरेक्टर सीएसआर) ने बताया कि यह शिविर पूरी तरह से नि:शुल्क था। न केवल आँखों के लिए बल्कि अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के समर्थन के लिए भी इस तरह के शिविर समय-समय पर ट्रस्ट द्वारा आयोजित किए जाते हैं और आगे भविष्य में भी किए जाएँगे। बौरी मेमोरियल ट्रस्ट समाज की सेवा हेतु सदैव तत्पर रहा है।

VIDEO- क्या सच में 2000 का नोट बंद हो रहा है?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *