Bargari Kand: बरगाड़ी बेअदबी मामले का मास्टर माइंड गिरफ्तार, विदेश भागने की फिराक में था, एयरपोर्ट से काबू

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 427 शब्द|📅 23 May 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Bargari Kand: पंजाब से बड़ी खबर है। बरगाड़ी बेअदबी मामले का मुख्य साजिशकर्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक मुख्य साजिशकर्ता को बंगलुरू एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पंजाब पुलिस बंगलुरू के लिए रवाना हो गई है।

ये भी पढ़ें: डीसी की बड़ी कार्रवाई, KP Tour & Travels का दफ्तर किया बंद

जानकारी के मुताबिक फरीदकोट में साल 2015 के बरगाड़ी बेअदबी मामले के मुख्य साजिशकर्ता और डेरा सिरसा की राष्ट्रीय कमेटी सदस्य संदीप बरेटा आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। पुलिस ने उसे बंगलुरू एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। बरेटा बरगाड़ी बेअदबी की तीनों घटनाओं में नामजद है।

अदालत ने इन केसों में संदीप बरेटा समेत दो अन्य कमेटी सदस्य हर्ष धुरी व प्रदीप क्लेर को भी भगोड़ा घोषित किया हुआ था। फरीदकोट जिला पुलिस टीम बंगलुरू रवाना हो गई है। बरगाड़ी बेअदबी मामले से जुड़ी तीनों घटनाओं में पंजाब पुलिस की एसआईटी राम रहीम समेत अन्य डेरा अनुयायियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है और इन दिनों अदालत में सुनवाई भी चल रही है।

ये भी पढ़ें: 2000 रुपये के नोट होंगे बंद, 30 सितंबर तक बैंकों में बदल सकेंगे

एसआईटी की चार्जशीट में दावा किया गया है कि बरगाड़ी बेअदबी की घटनाओं की साजिश इन तीनों ने महिंदरपाल बिट्टू के साथ मिलकर रची थी। एसआईटी के अनुसार बेअदबी की घटना से पहले डेरा सिरसा के पदाधिकारियों ने पंथक नेता बलजीत सिंह दादूवाल की हत्या करने की भी साजिश रची थी लेकिन उसमें वह सफल नहीं हो सके थे। इसके बाद उन्होंने इस घिनौनी हरकत को अंजाम देने की योजना बनाई।

एक जून 2015 को गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला के गुरुद्वारा साहिब से पावन स्वरूप चोरी की घटना में डेरा सच्चा सौदा के सात अनुयायियों को एसआईटी ने गिरफ्तार किया था और बाद में बेअदबी की साजिश के आरोप में गुरमीत राम रहीम व हर्ष धुरी, प्रदीप कलेर व संदीप बरेटा को भी नामजद किया गया था।

VIDEO- भाजपा नेता प्रदीप खुल्लर का ऐलान, AAP नेता को हराओ, 1 लाख पाओ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *