Punjab News: सीएम मान ने पंजाब पुलिस को दिया बड़ा तोहफा, जारी किया बजट

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 363 शब्द|📅 23 May 2023

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब पुलिस के लिए बड़ा कदम उठाया है। दरअसल सीएम मान ने पंजाब पुलिस को बड़ी सौगात देते हुए 98 एमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल दिए है। सीएम मान ने कहा कि आज का जमाना टेक्नोलॉजी का है और अब पुराने यंत्र इतने कारागार साबित नहीं हो रहे है जिसके लिए मान ने पुलिस को 98 एमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल दिए है।

Punjab News: सीएम मान ने पंजाब पुलिस को दिया बड़ा तोहफा, जारी किया बजट

ये भी पढ़ें: डीसी की बड़ी कार्रवाई, KP Tour & Travels का दफ्तर किया बंद

इसके साथ ही आपको बता दे कि सीएम मान ने फोर्सेज के लिए बजट जारी किया है। दिए गए एमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल जी.पी.एस. से लैस होंगे। इसमें 86 महिंदरा बलैरो व 12 मारुति आरटिगा शामिल हैं। इन गाड़ियों में मोबाइल डाटा टर्मीनल, जी.पी.एस. लगे हुए हैं ताकि लोगों की सुविधा के लिए जल्दी मदद मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर कोई 112 नंबर पर जब कोई डायल करता है तो वहां पर पहुंचने का समय कम हो सके।

ये भी पढ़ें: 2000 रुपये के नोट होंगे बंद, 30 सितंबर तक बैंकों में बदल सकेंगे

आपको बता दे कि यह गाड़ियां एम.डी.टी.एस. और जी.पी.सी. की सुविधा से लैस हैं। इसके साथ ही कम्युनिकेशन सिस्टम को लेकर 41 करोड़ रुपए जारी किए गए है और साइबर के मामले अपडेटेड होंगे जिसके चलते 30 करोड़ जारी किए गए है। इसके साथ ही सीएम मान ने कहा कि पंजाब में लॉ एंड आर्डर को बेहतर ढंग से चलाना है इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस के बजट में कोई कमी नहीं आने देंगे।

VIDEO- भाजपा नेता प्रदीप खुल्लर का ऐलान, AAP नेता को हराओ, 1 लाख पाओ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *