Punjab Politics: भाजपा की प्रदेश महिला ने कांग्रेस व AAP पर लगाया लोगों को गुमराह करने का आरोप

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Politics: देश की अर्थव्यवस्था की जरुरत समझते हुए कालेधन पर रोक लगाने के लिए रिजर्व बैंक आफ इंडिया द्वारा 2000 के नोट वापिस लेना प्रशंशनीय कार्य है। भाजपा की प्रदेश महिला महामंत्री मोना जयसवाल ने कहा कि केंद्र सरकार व रिजर्व बैंक के इस फैंसले से भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी।

मोना जयसवाल ने कहा कि रिजर्व बैंक के फैंसले से आम जन मानस को कोई नुकसान नहीं पहुँचेगा। रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने लोगों को नोट वापसी करने का खुला समय दिया है। इस राष्ट्रीय कार्य मे देश के विपक्ष को सकारात्मकता भूमिका निभानी चाहिए। ना कि देश की जनता को गुमराह करना चाहिए। तमाम विपक्षी पार्टीयां भाजपा को घेरने के चक्कर मे देश के लोगो को झूठ बोलकर घटिया राजनीति कर रही हैं।

ये भी पढ़ें: देश के 5 सबसे अमीर मुख्यमंत्री, इस CM के पास है अकूत संपत्ति

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के भ्रष्ट नेताओं के बुरे दिन शुरू हो चुके हैं। जिस कारण करप्ट नेता विलाप कर रहे हैं। आरबीआई ने स्पष्ट निर्देश दिए है कि नोट बदलने की सीमा चार महीने है। जबकि व्यक्ति को अपने खाते में जमा करवाई जाने वाली राशि की कोई सीमा नहीं है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दिन रात कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

चुनावों की परवाह ना करते हुए मोदी बड़े फैंसले ले रहे हैं और कालेधन पर लगातार प्रहार कर रहे हैं। लेकिन यह सब विपक्ष को हजम नहीं हो रहा। मोना जयसवाल ने कहा कि देशवासी प्रधानमंत्री के साथ हैं और देश के विकास में सहयोग कर रहे हैं। दो हजार का नोट वापसी का फैंसला मास्टर स्ट्रोक साबित होगा। मोना जयसवाल ने लोगों से अपील करते हुए विपक्ष द्वारा फैलाई जा रही अफवाहों से बचने की अपील की।

VIDEO- भाजपा नेता प्रदीप खुल्लर का ऐलान, AAP नेता को हराओ, 1 लाख पाओ















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *