Punjab News: जल स्रोत मंत्री ने कई सालों से लंबित पड़े मामलों को निपटाने के काम की समीक्षा की

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 534 शब्द|📅 23 May 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: किसानों की सुविधा के लिए उनको अपने हिस्से का पानी देने के लिए जल स्रोत विभाग की तरफ से किए जा रहे प्रयासों के अंतर्गत पिछले 9 महीनों में नहरी पानी के झगड़ों के 3222 केस निपटाऐ गए हैं। विभाग के पास अब कुल 5025 लम्बित मामलों में से 1614 ही रह गए हैं जिनको भी जल्द निपटाया जाएगा।

यह जानकारी जल स्रोत मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने अपनी सरकारी रिहायश में नहरी पानी के झगड़ों के कई सालों से लम्बित पड़े मामलों को निपटाने के काम की समीक्षा के लिए रखी मीटिंग के उपरांत दी। जल स्रोत मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को कहा कि बकाया पड़े मामलों को भी जल्द निपटाया जाए जिससे किसान नहरी पानी से वंचित न रहे।

ये भी पढ़ें: देश के 5 सबसे अमीर मुख्यमंत्री, इस CM के पास है अकूत संपत्ति

मीत हेयर ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार जहाँ किसानों को नहरी पानी पहुँचाने के लिए नहरी पानी को नैटवर्क को मज़बूत कर रही है वहीं किसानों की सुविधा के लिए उनको अपने हिस्से का पानी देना भी यकीनी बना रही है। नहरी पानी के झगड़ों के मामले निपटाने के काम पर जल स्रोत विभाग के तकनीकी अमले और राजस्व स्टाफ जिनमें पटवारी, ज़िला अधिकारी और डिप्टी कुलैकटर आदि शामिल हैं, को निगरानी पर लगाया गया है।

मीत हेयर ने बताया कि विभाग के काम की समीक्षा के दौरान उनके ध्यान में आया कि जल स्रोत विभाग के पास कई सालों से किसानों के नहरी पानी के झगड़े केस लम्बित पड़े थे। कई केस तो दशकों के लम्बित पड़े थे। विभाग की तरफ से इस काम को प्राथमिकता देते हुए ऐसे मामलों सम्बन्धी किसानों की बड़ी संख्या आवेदनों की शिनाखत की गई है और इनको पहल के आधार पर निपटाने के प्रयास किए गए।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

विभाग के पास कुल 5025 केस बकाया पड़े थे। इसके बाद सरकार ने हफ्तावारी आधार पर प्राप्त सभी आवेदनों की स्थिति की समीक्षा की और सिर्फ़ 9 महीनों के समय में 3222 मामलों का निपटारा किया गया। अब बकाया मामलों की संख्या कम होकर 1614 रह गई है। यह भी जल्द निपटाए जाएंगे।

जल स्रोत मंत्री ने बताया कि इस काम को तेज़ी से निपटाने के लिए जहाँ विभाग के कर्मचारियों की अधिक ज़रूरत है, वहीं दूसरे स्थानों के कर्मचारियों को काम सौंपा जा रहा है। राज्य सरकार के लिए किसानी प्रमुख प्राथमिकता है और किसानों को नहरी पानी हासिल करने में कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।

VIDEO- भाजपा नेता प्रदीप खुल्लर का ऐलान, AAP नेता को हराओ, 1 लाख पाओ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *