Nitesh Pandey: नहीं रहे ‘अनुपमा’ एक्टर नीतीश पांडे, 51 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 345 शब्द|📅 24 May 2023

डेली संवाद चंडीगढ़। Nitesh Pandey: TV जगत से बुरी खबर सामने आ रही है। खबर है कि ‘अनुपमा’ फेम एक्टर नितेश पांडे (Nitesh Pandey) का निधन हो गया है सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नितेश पांडे की कार्डियक अरेस्ट से मौत हुई है। उनकी इस मौत की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

Nitesh Pandey: नहीं रहे 'अनुपमा' एक्टर नीतीश पांडे, 51 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

ये भी पढ़ें: UPSC का परिणाम जारी, इशिता किशोर ने किया टॉप

आपको बता दे कि नितेश पांडे (Nitesh Pandey) ने 51 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली है। नितेश ने कई हिंदी फिल्मों और टीवी शोज में काम किया था। फिल्म ओम शांति ओम में उन्होंने शाहरुख खान के असिस्टेंट का रोल निभाया था। इशके अलावा बधाई दो, रंगून, हंटर, दबंग 2, बाजी, मेरे यार की शादी है, मदारी जैसी फिल्मों में दिखे थे। टीवी शोज में उन्होंने अस्तित्व…एक प्रेम कहानी, हम लड़कियां, इंडियावाली मां जैसे हिट शो में काम किया।

ये भी पढ़ें: 2000 रुपये के नोट होंगे बंद, 30 सितंबर तक बैंकों में बदल सकेंगे

उनके जाने से हर कोई शोक में डूबा है। पहले ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ की एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय की मौत की खबर से इंडस्ट्री में मातम पसर गया था और अब नितेश पांडे के जाने से भी लोगों को गहरा धक्का लगा है। इस खबर पर कोई विश्वास नहीं कर पा रहा है। नीतीश पांडे लंबे समय से टीवी इंडस्ट्री का हिस्सा थे और उन्हें आए दिन अनुपमा शो में देखा जाता था।

VIDEO- भाजपा नेता प्रदीप खुल्लर का ऐलान, AAP नेता को हराओ, 1 लाख पाओ

https://youtu.be/7fTjawBF–g
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *