Sengol: आखिरकार क्या है सेंगोल, जिसे नए संसद भवन में किया जाएगा स्थापित

Daily Samvad
3 Min Read
PM Modi

डेली संवाद, चंडीगढ़। Sengol: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को नया संसद भवन देश को समर्पित करेंगे। इस दौरान पीएम सेंगोल (Sengol) को सदन में सभापति के आसन के पास स्थापित करेंगे। यह एक ऐतिहासिक क्षण होगा। 14 अगस्त 1947 की रात को एक अनूठी प्रक्रिया के तहत अंग्रेजों से सत्ता हस्तांतरण के तौर पर पंडित जवाहर लाल नेहरू ने इसे स्वीकार किया था। जिसे अब नए संसद भवन में स्थापित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: देश के 5 सबसे अमीर मुख्यमंत्री, इस CM के पास है अकूत संपत्ति

सेंगोल शब्द का अर्थ भाव और नीति पालन से जुड़ा है। भारत में चोल साम्राज्य की आठवीं शताब्दी से चली आ रही ये सभ्यतागत प्रथा है। सेंगोल को संप्रभुता के प्रतीक के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। सोने या चांदी से बना ये राजदंड शक्ति और अधिकार का प्रतीक होता है। संस्कृत शब्द ‘संकु’ से लिया गया संगोल है। इसका उपयोग राजाओं के अधिकार को दर्शाने के लिए किया जाता था।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

सत्ता हस्तांतरण का प्रतीक माने जाने वाले गदे के इस आकार को तमिल में सेंगोल कहा जाता है। इसका अर्थ संपदा से जोड़ा जाता है। सेंगोल ने हमारे इतिहास में एक बड़ी भूमिका निभाई है। अंग्रजों से भारत को सत्ता हस्तांतरण का यह माध्यम बना। पंडित नेहरू ने तमिलनाडु से आए सेंगोल को स्वीकार किया था। बता दें कि सेंगोल को इलाहाबाद के एक संग्रहालय में रखा गया था और अब नए संसद भवन में ले जाया जाएगा।

VIDEO- भाजपा नेता प्रदीप खुल्लर का ऐलान, AAP नेता को हराओ, 1 लाख पाओ















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *