Jalandhar News: जालंधर में कर्मचारियों ने किया संघर्ष का ऐलान, 5 दिनों तक डीसी दफ्तर में कामकाज रहेगा ठप

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 303 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में कर्मचारियों ने संघर्ष का ऐलान किया है। जालंधर (Jalandhar) के डीसी ऑफिस इंप्लाइज यूनियन द्वारा ऐलान किया गया है कि उनकी लंबित मांगे नहीं पूरी हुई तो पांच दिनों तक सभी कामकाज ठप कर देंगे।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

डीसी कार्यालय कर्मचारी संघ पंजाब के प्रधान तेजिंदर सिंह नंगल और जनरल सैक्रेटरी नरिंदर सिंह चीमा ने बताया कि यूनियन द्वारा 27-07-2024 को जिला मोगा में हुई राज्य स्तरीय बैठक में लिए गए सर्वसम्मत फैसले के अनुसार सरकार को 16-08-2024 तक मांगें पूरी करने का नोटिस भेजा गया था।

Jalandhar News: जालंधर में कर्मचारियों ने किया संघर्ष का ऐलान, 5 दिनों तक डीसी दफ्तर में कामकाज रहेगा ठप

सरकार को नोटिस भेजा जाएगा

बावजूद इसके सरकार ने न तो संगठन को बैठक में बुलाया और न ही मांगें पूरी की। जिसके विरोध और मांगों को पूरा करने के लिए संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व से चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया है कि 04-09-2024 तक का समय देते हुए सरकार को एक और नोटिस भेजा जाएगा।

इस दौरान 23-08-2024 को पूरे पंजाब के डी.सी. प्रदेशभर के कार्यालयों के कर्मचारी डी.सी. कार्यालयों के मुख्य द्वारों पर गेट रैलियां निकाली जाएंगी। 26 और 30 अगस्त 2024 को दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक प्रदेश भर के कार्यालयों में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

dc-office
dc-office

नहीं करेंगे कोई काम

यदि उक्त समय तक मांगों पर कोई कार्यवाही नहीं की गयी तो दिनांक 05-09-2024 से 10-09-2024 तक राज्य के सभी डी.सी. कार्यालय, समूह एस.डी.एम कार्यालय, समूह तहसील और उपतहसील कार्यालयों के सभी कर्मचारी कार्यालय बंद रहेंगे।

यूनियन ने बताया कि 30 साल पहले सरकार द्वारा बनाए गए उपमंडलों, तहसीलों और उपतहसीलों में नियमानुसार पद सृजित नहीं किए जा रहे हैं, जब तक पद सृजित नहीं होंगे तब तक प्रदेश के शिक्षित बेरोजगार बच्चों को सरकार कैसे नौकरी देगी।

Jalandhar News: जालंधर में कर्मचारियों ने किया संघर्ष का ऐलान, 5 दिनों तक डीसी दफ्तर में कामकाज रहेगा ठप

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में चुनाव का ऐलान, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *