Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स स्कूल लोहारां में सांझ केंद्र के सदस्यों ने सुरक्षा व पौधरोपण हेतु छात्रों को किया जागरूक

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 366 शब्द|📅 24 May 2023

डेली संवाद, जालंधर। Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स (Innocent Hearts) स्कूल, लोहारां में 22 मई,2023 को सांझ केंद्र के सदस्यों द्वारा विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, बाल-सुरक्षा और नारी-सुरक्षा हेतु जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत जालंधर कमिश्नरेट के अधीन सांझ केंद्र ने की।

Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स स्कूल लोहारां में सांझ केंद्र के सदस्यों ने सुरक्षा व पौधरोपण हेतु छात्रों को किया जागरूक

इस अवसर पर इंस्पेक्टर गुरदीप लाल (प्रभारी जिला सांझ केंद्र जालंधर), सुरिंदर सैनी (यूनिसेफ ऑब्जर्वर नेशनल अवॉर्ड विनिंग तथा पिछले 20 वर्षों से एक एन.जी.ओ चलाने वाले), इंस्पेक्टर संजीव कुमार (इंचार्ज सब डिविजनल सेंट्रल एंड नोर्थ सांझ केंद्र कमिश्नरेट जालंधर) तथा पंजाब पुलिस महिला मित्रा मधु (हेॅड कांस्टेबल पुलिस स्टेशन सदर) वहाँ उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें: देश के 5 सबसे अमीर मुख्यमंत्री, इस CM के पास है अकूत संपत्ति

उन्होंने विद्यार्थियों को बच्चों और महिलाओं की मदद के लिए विभिन्न कानूनों की जानकारी देकर जागरूक किया। विद्यार्थियों को आपात मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर दिए गए। छात्रों को पोक्सो एक्ट, पीड़ित राहत सेवाओं, आईपीसी के कानूनी प्रावधानों, कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, महिलाओं और बच्चों के अधिकारों और यौन अपराधों से बाल संरक्षण एक्ट 2012 के बारे में जागरूक किया गया।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

विद्यार्थियों को सांझ केंद्रों की कार्यप्रणाली तथा भारत में यूनिसेफ के कामकाज और बच्चों के कल्याण के लिए विभिन्न कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने भारत के नागरिक के रूप में विद्यार्थियों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया।सांझ केंद्र की टीम द्वारा विद्यार्थियों के साथ कैम्पस में लगभग 200 पौधे (औषधीय/हर्बल) लगाए गए।

VIDEO- भाजपा नेता प्रदीप खुल्लर का ऐलान, AAP नेता को हराओ, 1 लाख पाओ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *