New Parliament House: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नई संसद के उद्घाटन समारोह का किया बहिष्कार, कहा – राष्ट्रपति को न्यौता न देना सबसे बड़ा अपमान

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 455 शब्द|📅 24 May 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। New Parliament House: नई संसद के उद्घाटन समारोह में देश के राष्ट्रपति को न्योता न देकर इस प्रतिष्ठित पद का अपमान करने के लिए केंद्र सरकार की सख़्त आलोचना करते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि वह 28 मई को होने वाले समागम में शामिल नहीं होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी संसद का नया सत्र बुलाया जाता है तो भारत के राष्ट्रपति की तरफ से हर संसद मैंबर को सैशन में शामिल होने के लिए न्योता दिया जाता है। उन्होंने कहा कि यह दुख की बात है कि नई संसद के उद्घाटन मौके पर होने वाले समागम में सरकार के संवैधानिक प्रमुख को न्योता तक भी नहीं दिया गया। भगवंत मान ने कहा कि यह सरासर ‘संविधान का मज़ाक’ है जोकि पूरी तरह अनुचित है।

ये भी पढ़ें: देश के 5 सबसे अमीर मुख्यमंत्री, इस CM के पास है अकूत संपत्ति

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत का संविधान बाबा साहेब डाः बी. आर. अम्बेडकर जैसे दूरदर्शी नेता के नेतृत्व में तैयार किया गया, जिन्होंने लोकतंत्र के सफलतापूर्वक अमल को यकीनी बनाने के लिए बुनियादी मूल्यों को उभारा। उन्होंने कहा कि गहरी साजिश के अंतर्गत भाजपा के नेतृत्व वाली एन. डी. ए सरकार ऐसी भद्दी चालें खेल कर संविधान के निर्माताओं का घोर निरादर कर रही है।

भगवंत मान ने कहा कि देश निवासी इसको कभी भी स्वीकार नहीं करेंगे और आने वाले दिनों में भाजपा को सबक सिखाएँगे। मुख्यमंत्री ने कहा, “मेरे अंतरात्मा मुझे ऐसे किसी भी समागम में शामिल होने की इजाज़त नहीं देती जहाँ सत्ता की भूखी सरकार ने देश के संवैधानिक प्रमुख को न्योता देने की भी जहमत न उठायी हो।“

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

भगवंत मान ने कहा कि वह इस समागम का बहिष्कार करेंगे और भाजपा और इसकी सहयोगी पार्टियों की मनमानी के विरोध के तौर पर इसमें शामिल नहीं होंगे। भगवंत मान ने स्पष्ट तौर पर कहा कि यदि भारत के राष्ट्रपति इस नई संसद को देश के लोगों को समर्पित करते हैं तो उनको इस समागम में शामिल होना बहुत अच्छा लगता।

VIDEO- भाजपा नेता प्रदीप खुल्लर का ऐलान, AAP नेता को हराओ, 1 लाख पाओ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *