Jalandhar News: जालंधर में 2100 रुपए रिश्वत लेने वाला हैड कांस्टेबल गिरफ्तार, इस पुलिस थाने में था तैनात

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 343 शब्द|📅 24 May 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने बुधवार को अपनी भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के दौरान थाना भार्गव जालंधर में तैनात हवलदार रघुनाथ सिंह (2824/जालंधर) को 2100 रुपए की रिश्वत दो किश्तों में लेने के दोष अधीन गिरफ़्तार किया है। उपरोक्त हवलदार ( हैड कांस्टेबल) को मोहित सिंह निवासी गाँव रायवाला, देहरादून ज़िला, उत्तराखंड की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है, जिसने रिश्वत लेने सम्बन्धी उसके विरुद्ध मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन पर शिकायत दर्ज करवाई है।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

अन्य विवरण देते हुये उन्होंने बताया कि उक्त शिकायतकर्ता ने अपनी ऑनलाइन शिकायत में दोष लगाया है कि उक्त पुलिस मुलाज़िम ने उसकी मृतक बहन का विसरा स्टेट केमिकल ऐगज़ामीनर लैबॉरेटरी, खरड़ भेज कर रिपोर्ट लेने के लिए रिश्वत के तौर पर उससे दो किश्तों में 2100 रुपए लिए हैं।

ये भी पढ़ें: देश के 5 सबसे अमीर मुख्यमंत्री, इस CM के पास है अकूत संपत्ति

शिकायतकर्ता ने आगे दोष लगाया कि उक्त पुलिस मुलाज़िम ने उसे रिश्वत की रकम ऑनलाइन भेजने के लिए कहा और उसने दो किश्तों में 100 और 2000 रुपए फोनपे एप के द्वारा उसके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। प्रवक्ता ने बताया कि विजीलैंस ब्यूरो की जालंधर रेंज ने उक्त शिकायत की जांच की और दोषी पुलिस मुलाज़िम को शिकायतकर्ता से 2100 रुपए की रिश्वत लेने के दोष में मुलजिम पाये जाने के बाद गिरफ़्तार कर लिया।

VIDEO- भाजपा नेता प्रदीप खुल्लर का ऐलान, AAP नेता को हराओ, 1 लाख पाओ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *