Bodybuilder Premraj Arora: मिस्टर इंडिया रहे चुके बॉडीबिल्डर की हार्ट अटैक से मौत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 230 शब्द|📅 26 May 2023

डेली संवाद, कोटा। Bodybuilder Premraj Arora: जाने माने बॉडीबिल्‍डर और पूर्व मिस्‍टर इंडिया प्रेमराज अरोड़ा (Premraj Arora) को लेकर दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि पूर्व मिस्‍टर इंडिया प्रेमराज अरोड़ा का निधन हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी केर मुताबिक वर्कआउट के बाद आए हार्ट अटैक से उनकी मृत्‍यु हुई है। उनका शव वॉशरूम से मिला है।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

मिली जनकारी के मुताबिक वह वर्कआउट के बाद वे वॉशरूम गए थे, लेकिन काफी समय तक जब वे बाहर नहीं आए तो परिजनों ने उन्‍हें आवाज दी। इसके बाद जब उन्‍हें देखा तो वे बेहोश मिले थे। इस परिजन उन्‍हें डॉक्‍टर के पास लेकर गए, जहां उन्‍हें मृत घोषित कर दिया गया। प्रेमराज अरोड़ा फिटनेस कोच और जिम इंस्‍ट्रक्‍टर भी थे।

ये भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव न लड़ने की धमकी, BJP नेता के घर फायरिंग

प्रेमराज अरोड़ा ने मिस्टर कोटा, मिस्टर हाडौती, मिस्टर राजस्थान और मिस्टर इंडिया का खिलाब अपने नाम कर रखा है। उनके तीन बच्चे हैं, पत्नी और भरा पूरा परिवार है। ऐसे में उनकी मौत से कोटा शहर के लोग स्तब्ध रह गए है। उन्हें बॉडी बिल्डिंग, पॉवर लिफ्टिंग और जिमिंग का उन्‍हें शौक था और वे अपना बहुत ध्‍यान रखते थे।

VIDEO- भाजपा नेता प्रदीप खुल्लर का ऐलान, AAP नेता को हराओ, 1 लाख पाओ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *