Punjab News: मंत्री के PA का AAP नेत्री को ऑफर, कहा- बात करने के बदले बनाएंगे चेयरमैन

Daily Samvad
3 Min Read
Spam Calls
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 359 शब्द|📅 27 May 2023

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: महिला AAP नेता हरमिंदर कौर को लेकर खबर सामने आ रही है। खबर है कि हरमिंदर कौर को खुद को ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर लालजीत भुल्लर का PA बताने वाले एक आदमी ने चेयरमैनी और टिकट का ऑफर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक AAP नेता हरमिंदर कौर को एक व्यक्ति का फ़ोन आता है और वह खुद को लालजीत भुल्लर का PA बताता है।

Punjab News: मंत्री के PA का AAP नेत्री को ऑफर, कहा- बात करने के बदले बनाएंगे चेयरमैन

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

उसने फ़ोन कर आप नेत्री को बात करते रहने के बदले चेयरमैनी और टिकट का ऑफर दिया है। हरमिंदर कौर ने इसकी पुलिस ने शिकायत दर्ज करवाई है। मिली जानकारी के मुताबिक महिला को फ़ोन करने के बारे में भी पता चल गया है कि किस व्यक्ति ने उसको फोन किया है। लेकिन उन्होंने उसका नाम सबको बताने से पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल लोगों से राय मांगी है कि नाम बताया जाए या नहीं।

ये भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव न लड़ने की धमकी, BJP नेता के घर फायरिंग

सूत्रों से मिली जनकारी के मुताबिक फ़ोन करने वाला जालंधर नार्थ के AAP नेता का कोई खासम खास बताया जा रहा है। महिला ने बताया कि 26 अप्रैल को ही मुझे 905*****86 नंबर से फोन आया कि और कहा कि वह मंत्री लालजीत भुल्लर का पीए बोल रहा है। वह मंत्री से बात करके उन्हें नगर निगम चुनाव में टिकट भी दिला देगा और चेरयमैन भी बनवा देगा। बस आप हमारे साथ बात करते रहा करो।

VIDEO- भाजपा नेता प्रदीप खुल्लर का ऐलान, AAP नेता को हराओ, 1 लाख पाओ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *