Punjab News: दो महीने पहले विदेश गई पंजाबी युवती की सड़क हादसे में मौत

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 355 शब्द|📅 27 May 2023

डेली संवाद, कनाड़ा। Punjab News: विदेश से आए दिन पंजाबियों की मौत की खबर सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर कनाडा से सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कनाडा में रह रही पंजाबी युवती की सड़क हादसे में मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार वह पंजाब के बनूड़ की रहने वाली थी और कनाडा के ब्रैम्पटन में रहती थी।

Punjab News: दो महीने पहले विदेश गई पंजाबी युवती की सड़क हादसे में मौत

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

मृतक युवती का नाम कोमलप्रीत कौर बताया जा रहा है। कोमलप्रीत सुबह-सुबह अपने दोस्तों के साथ काम पर जा रही थी, तभी रास्ते में चार वाहनों की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर से कोमलप्रीत की गाड़ी का दरवाजा खुल गया और वह सड़क पर जा गिरी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव न लड़ने की धमकी, BJP नेता के घर फायरिंग

इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ब्रैम्पटन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया यहां उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है की अभी दो महीने पहले ही उसके पिता की भी कैंसर से मौत हो गई थी जसिके बाद उसकी मां ने दोनों भाई बहन को कनाड़ा भेज दिया। कोमलप्रीत की मौत की खबर से घर में मातम छा गया है। मां ने उसके शव को पंजाब में लाने के लिए सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

VIDEO- भाजपा नेता प्रदीप खुल्लर का ऐलान, AAP नेता को हराओ, 1 लाख पाओ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *