Bank FD निवेशकों के लिए खुशखबरी! इस सरकारी बैंक ने बढ़ाई ब्याज दर, मिल रहा फायदा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 422 शब्द|📅 27 May 2023

नई दिल्ली, डेली संवाद Bank FD: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया की ओर से 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर ब्याज दर को बढ़ा दिया गया है। इस बढ़ोतरी के बाद बैंक निवेशकों को एक साल की एफडी पर अधिकतम 7 % की ब्याज दे रहा है।

बैंक की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, नई ब्याज दरें 26 मई, 2023 से लागू हो गई हैं। बैंक निवेशकों को 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि की एफडी ऑफर कर रहा है।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

बैंक ऑफ इंडिया की नई एफडी दरें

बैंक की ओर से 7 दिनों से लेकर 45 दिनों की एफडी पर 3.00 प्रतिशत की ब्याज दर, 46 दिनों से लेकर 179 दिनों की एफडी पर 4.50 प्रतिशत की ब्याज दर, 180 दिनों से लेकर 269 दिनों की एफडी पर 5.00 प्रतिशत और 270 दिनों से लेकर एक साल से कम की एफडी पर 5.50 प्रतिशत की ब्याज बैंक ऑफ इंडिया की ओर से दी जा रही है।

ये भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव न लड़ने की धमकी, BJP नेता के घर फायरिंग

एक साल की एफडी पर निवेशकों को 7 प्रतिशत की ब्याज दी जा रही है। एक साल से लेकर दो साल से कम की एफडी पर निवेशकों 6.00 प्रतिशत की ब्याज, दो साल से लेकर तीन साल से कम की एफडी पर 6.75 प्रतिशत, तीन साल से लेकर पांच साल तक की एफडी पर 6.50 प्रतिशत और पांच से लेकर 10 सालों तक की एफडी पर निवेशकों को 6.00 प्रतिशत का ब्याज दिया जाता है।

वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगी अतिरिक्त ब्याज

बैंक की ओर से वरिष्ठ नागिरकों को तीन साल और उससे अधिक की एफडी पर 0.50 प्रतिशत के अतिरिक्त 0.25 प्रतिशत की अतिरिक्त ब्याज दर दी जा रही है। वहीं, अति वरिष्ठ नागरिकों को तीन साल और अधिक की एफडी पर 0.50 प्रतिशत के अलावा 0.40 प्रतिशत की ब्याज दर दी जा रही है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *