Modi Government 9 Years: ‘अच्छे दिन’, ‘घर-घर मोदी’, ‘अबकी बार मोदी सरकार’… जब नारों ने बदल दिया चुनाव का रुख

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 645 शब्द|📅 27 May 2023

नई दिल्ली, डेली संवाद Modi Government 9 Years: 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। बीजेपी की इस जीत में चुनावी नारों ने अहम रोल अदा किया था। साल 2014 में भाजपा ने करीब 10 साल के लंबे अंतराल के बाद सत्ता में वापसी की और इसके बाद साल 2019 के लोकसभा चुनाव में फिर से सत्ता पर काबिज हुई। आज हम आपको उन नारों के बारे में बता रहे हैं, जिनके दम पर भाजपा ने अकेले ही चुनावी फिजा को बदल कर रख दिया था।

BJP की 10 साल बाद केंद्र की सत्ता में वापसी

दरअसल, साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए ने 336 सीटें हासिल कर केंद्र की सत्ता पर कब्जा जमाया था। बीजेपी ने अकेले ही 282 सीटें जीती थी। ऐसा पहली बार था जब किसी गैर-कांग्रेसी पार्टी ने बहुमत हासिल किया था। वहीं, कांग्रेस को महज 44 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा था। बीजेपी की इस ऐतिहासिक जीत में जितनी बढ़ी भूमिका नरेन्द्र मोदी ने निभाई थी, उस ज्यादा अहम रोल चुनावी नारों का रहा था।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

अबकी बार मोदी सरकार’ नारे ने बदला चुनाव

साल 2014 के लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान बीजेपी ने कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करने के लिए चुनावी नारों का सहारा लिया। लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने कई ऐसे नारे दिए, जो आते ही लोगों की जुबान पर चढ़ गए। बीजेपी ने ‘अबकी बार मोदी सरकार’ का नारा दिया। बीजेपी ने कांग्रेस की नाकामयाबी गिनाने के लिए ‘अबकी बार मोदी सरकार’ के नारे जमकर इस्तेमाल किया। ये नारा बच्चे से लेकर बुजुर्गों तक की जुबान पर चढ़ गया। इसी तरह कई ओर भी नारे दिए गए, जिन्होंने बीजेपी को चुनाव जिताने में अहम रोल अदा किया।

ये भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव न लड़ने की धमकी, BJP नेता के घर फायरिंग

इन नारों ने लगाई BJP की नैया पार

  • ‘बहुत हुआ किसानों पर अत्याचार, अबकी बार मोदी सरकार’
  • ‘कांग्रेस मुक्त भारत’
  • ‘अच्छे दिन आने वाले हैं’
  • ‘हर-हर मोदी, घर-घर मोदी’
  • ‘सबका साथ सबका विकास’

हालांकि, बीजेपी के नारों क जवाब में कांग्रेस ने भी कुछ नारे दिए थे, जिनमें ‘हर हाथ शक्ति, हर हाथ तरक्की’, ‘कट्टर सोच नहीं, युवा जोश’ जैसे नारे भी कांग्रेस को जीत नहीं दिला पाए थे।

2019 में दर्ज की ऐतिहासिक जीत

साल 2014 की तरह ही बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड जीत दर्ज की। इस जीत में सबसे बड़ी भूमिका अबकी बार फिर मोदी सरकार’ नारे ने निभाई थी। मिशन 2019 के लिए BJP ने ‘फिर एक बार मोदी सरकार’ का नारा दिया था। बीजेपी ने नारे में कहा था कि- आज सब मिलकर लें संकल्प, अबकी बार, फिर मोदी सरकार। इसके अलावा मोदी है तो मुमकिन है का नारा दिया गया था।

मोदी लहर के आगे विपक्षी दल हुए पस्त

बता दें कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 303 सीटें जीतीं थी और नरेन्द्र मोदी दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनें। हालांकि, विपक्ष ने इस चुनाव के दौरान भाजपा को रोकने के लिए एड़ी चोटी तक का जोर लगाया था, लेकिन मोदी लहर में विपक्ष साफ हो गया। विपक्ष का नारा ‘मोदी हटाओ देश बचाओ और अब होगा न्याय’ भी कुछ खास चमत्कार नहीं दिखाया पाया था।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *