Prithvi Shaw: पहली बार गर्लफ्रेंड निधि तपाड़िया के साथ नजर आए पृथ्वी शॉ, फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 343 शब्द|📅 27 May 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Prithvi Shaw: इन दिनों आईपीएल (IPL) का सीजन जहां पर चल रहा है वहीं पर आईपीएल और भारतीय क्रिकेट के सितारे पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) से जुड़ी खबर सामने आ रही है। शॉ को पहली बार अपनी गर्लफ्रेंड निधि तपाड़िया के साथ किसी पब्लिक इवेंट में साथ देखा गया है। दोनों ने 26 मई को अबू धाबी में आयोजित IIFA अवार्ड शो में साथ शिरकत की है।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

पृथ्वी शॉ की गर्लफ्रेंड निधि तपाड़िया एक मॉडल हैं और एक्टिंग में अपना करियर बनाना चाहती हैं। इस इवेंट में दोनों को ब्लैक कपड़ो में देखा गया। पृथ्वी शॉ ने जहां जैकेट और शर्ट के साथ ब्लैक कलर की जीन्स पहनी हुई थी। वहीं निधि ने ब्लैक कलर की साड़ी पहनी हुई थी। दोनों एक साथ काफी खूबसूरत कपल नजर आ रहे थे। दोनों ट्विनिंग करते हुए नजर आ रहे थे।

ये भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव न लड़ने की धमकी, BJP नेता के घर फायरिंग

इस साल के शुरुआत में `वैलेंटाइन डे पर पृथ्वी शॉ ने सोशल मीडिया के सबसे चर्चित प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर निधि तपाड़िया के साथ एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो के ऊपर शॉ ने लिखा था कि, ‘हैप्पी वैलंटाइंस डे माय वाइफ’। पृथ्वी की इस स्टोरी ने उस वक्त जमकर सुर्खियां बटोरी थी। हालांकि कुछ समय बाद खिलाड़ी ने वो स्टोरी डिलीट कर दी थी।

VIDEO- भाजपा नेता प्रदीप खुल्लर का ऐलान, AAP नेता को हराओ, 1 लाख पाओ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *