New Delhi: कभी वे सदन ना चलाने का बहाना ढूंढते थे, आज बहिष्कार करते हैं’, विपक्षी दलों पर अनुराग ठाकुर का तंज

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 424 शब्द|📅 27 May 2023

नई दिल्ली, डेली संवाद New Delhi: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोगों के संसद आने पर रोक लग गई। इसलिए, वे इसके उद्घाटन का बहिष्कार कर रहे हैं। पीएम मोदी 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे।

विपक्षी दलों पर अनुराग ठाकुर का तंज

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक दिन बाद लोकतंत्र में नया संसद भवन देश को देने का काम करेंगे, वो अलग बात है कि कुछ लोगों के संसद आने पर रोक लग गई। कभी वे सदन न चलाने के बहाने ढूंढते थे, आज वे बहिष्कार करते हैं तो वहीं अपमानित करने का काम भी करते हैं।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

कुछ लोगों को संसद से हटाया गयाः अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह अलग बात है कि कुछ लोगों को संसद से हटाया गया। पहले वे संसद को न चलने देने के बहाने ढूंढते थे। अब बहिष्कार की बात कर रहे हैं, जो अपमान भी है। वह मोदी सरकार की नौवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में दूरदर्शन द्वारा आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे।

ये भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव न लड़ने की धमकी, BJP नेता के घर फायरिंग

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री ठाकुर ने कहा कि भारत को लोकतंत्र की जननी होने पर गर्व है और प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र को एक नया संसद भवन दिया है, जो दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है।

विपक्षी दलों ने क्यों किया बहिष्कार?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को नए संसद भवन का उद्घाटन करने वाले हैं और कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सहित करीब 20 विपक्षी दलों ने समारोह का बहिष्कार करने की घोषणा की है। विपक्षी दलों का तर्क है कि संसद के नये भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को करना चाहिए क्योंकि वह न केवल गणराज्य की प्रमुख हैं, बल्कि संसद की भी प्रमुख हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *