Niti Aayog: नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार पंजाब सरकार व केजरीवाल की छोटी मानसिकता- जीवन गुप्ता

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 399 शब्द|📅 27 May 2023

डेली संवाद, लुधियाना। Niti Aayog: पंजाब की भगवंत मान सरकार तथा केजरीवाल द्वारा नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार किए जाने पर भाजपा पंजाब के प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने कहा कि यह पंजाब तथा पंजाबियों के साथ बहुत बड़ा धोखा है। गुप्ता ने कहा कि भगवंत मान सरकार अपनी फेलियर को छुपाने के लिए अपने ड्रामें रच कर पंजाबियों को गुमराह कर रही है।

जहाँ तक आरडीऍफ़ के पैसों का सवाल है उसके लिए कुछ नियम होते हैं, जो कि राज्यों की सरकारों को पूरे करने पड़ते हैं, जो कि भगवंत मान सरकार द्वारा परे नहीं किए जा रहे। इसके साथ ही भगवंत मान सरकार द्वारा जो एक बहुत बड़ी राशि लोन के रूप में ली गई है, वो पैसा भगवंत मान सरकार दुसरे कार्यों के लिए यूज की जा सकती है।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

रूरल डीवेल्पमेंट फंड (आरडीऍफ़) का मतलब ही यह है कि इक पैसा सिर्फ गाँवों के विकास के लिए ही यूज किया जा सकता है, लेकिन पंजाब की भगवंत मान सरकार ने इस पैसे को गाँवों के विकास के लिए यूज ना करके किसी अन्य कार्यों के लिए यूज किया गया है।

ये भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव न लड़ने की धमकी, BJP नेता के घर फायरिंग

जीवन गुप्ता ने कहा कि पंजाब सरकार अपनी कमियों व् गलतियों को छुपाने के लिए पंजाब की जनता को गुमराह करने का काम कर रही है तथा पंजाब का नुक्सान कर रही है। गुप्ता ने कहा कि यह पंजाब सरकार के लिए बहुत ही शर्म की बात है। गुप्ता ने कहा कि पंजाब सरकार को इस पर विचार करना चाहिए और नीति आयोग की बैठक में भाग लेकर अपनी बात पुरजोर तरीके से उस बैठक में उठानी चाहिए।

VIDEO- भाजपा नेता प्रदीप खुल्लर का ऐलान, AAP नेता को हराओ, 1 लाख पाओ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *