New Parliament Building Inauguration: पीएम मोदी ने राष्ट्र को समर्पित किया नया संसद भवन, ‘सेंगोल’ के सामने दडवंत हुए PM

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 483 शब्द|📅 28 May 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। New Parliament Building Inauguration: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज देश को नया संसद भवन समर्पित कर दिया है। उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने नए संसद भवन का निर्माण करने वाले श्रमिकों को शॉल पहनाकर सम्मानित किया और इस दौरान उन्हें स्मृति चिन्ह भी सौंपे। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

हवन और मंत्रोच्चार के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई संसद का उद्घाटन किया। पूजन के बाद तमिलनाडु के मठों से आए अधीनम ने PM मोदी को सेंगोल सौंपा। प्रधानमंत्री ने साष्टांग प्रणाम के बाद इसे संसद में स्पीकर की कुर्सी के बगल स्थापित किया। इस दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला उनके साथ मौजूद थे।

सेंगोल स्थापना के बाद PM मोदी ने श्रमयोगियों का सम्मान किया, जो संसद के निर्माण में शामिल थे। इसके बाद सर्वधर्म सभा हुई। प्रार्थना सभा में केंद्रीय मंत्री और राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद थे। PM मोदी सुबह 7:30 बजे संसद पहुंचे और सबसे पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया और फिर पूजन में शामिल हुए।

ये भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव न लड़ने की धमकी, BJP नेता के घर फायरिंग

उद्घाटन समारोह से पहले पीएम मोदी ने ‘सेंगोल’ को दंडवत प्रणाम किया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने नए संसद भवन में लोकसभा स्पीकर की कुर्सी के पास राजदंड ‘सेंगोल’ की स्थापना की। बता दें कि नए संसद भवन में इसकी स्थापना से पहले पीएम मोदी को आदिनम (हिंदू मठों के प्रमुख) द्वारा ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ सौंपा गया था।

अमृत काल के राष्ट्रीय प्रतीक के रूप में ‘सेंगोल’ को संसद भवन में स्थापित किया गया है। ‘सेंगोल’ की स्थापना के बाद प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के विभिन्न आदिनम के संतों का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। यह वही सेंगोल है, जिसे भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 14 अगस्त की रात अपने आवास पर कई नेताओं की उपस्थिति में स्वीकार किया था।

शाहरुख-अक्षय ने नई संसद के वीडियो को दी आवाज

उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री ने पार्लियामेंट बिल्डिंग के वीडियो के लिए सभी से वॉयस ओवर देने की अपील की थी। इसके बाद शाहरुख खान, अक्षय कुमार और अनुपम खेर जैसे सेलेब्रिटीज ने इस वीडियो में अपनी आवाज दी। मोदी ने ट्वीट कर शाहरुख और अक्षय कुमार के वॉयस ओवर की तारीफ की।

VIDEO- भाजपा नेता का ऐलान, AAP नेता को हराओ, 1 लाख पाओ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *