Sidhu Moosewala Death Anniversary: मूसेवाला मर्डर को 1 साल पूरा, देश के साथ-साथ विदेशों में भी दी जा रही श्रद्धांजलि

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 327 शब्द|📅 29 May 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Sidhu Moosewala Death Anniversary: दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) को इस दुनिया से गए हुए आज एक पूरा हो चुका है। लेकिन वह आज भी लोगों के दिलों में अभी तक जिंदा है। आज मूसेवाला की पहली बरसी है। मूसेवाला की लास्ट राइड बने गांव जवाहरके में आज भी उन गोलियों के निशान मौजूद हैं, यहां मूसेवाला का जिस्म छलनी किया गया था।

Sidhu Moosewala Death Anniversary: मूसेवाला मर्डर को 1 साल पूरा, देश के साथ-साथ विदेशों में भी दी जा रही श्रद्धांजलि

29 मई की शाम को ही मानसा के गांव जवाहरके में 6 शूटरों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर उनकी हत्या कर दी थी। इस हत्या की जिम्मेदारी कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस की गैंग ने ली। पुलिस ने इस मामले में 35 आरोपियों को नामजद किया है। इनमें से 4 की मौत हो चुकी है। 4 आरोपी विदेश में बैठे हैं। पंजाब पुलिस का कहना है कि इस केस की जांच पूरी हो चुकी है।

ये भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव न लड़ने की धमकी, BJP नेता के घर फायरिंग

वहीं गांव जवाहरके अब भी मूसेवाला के परिवार के लिए न्याय मांग रहा है। सिद्धू मूसेवाला सबसे प्रभावशाली और प्रसिद्ध पंजाबी गायकों में से एक थे, जिनके गाने उनकी मृत्यु के बाद भी रिलीज़ हो रहे हैं और उनके गीतों को अभी भी YT पर लाखों व्यूज मिलते हैं। सिद्धू ने देश के साथ साथ विदेश में भी कई लोगों के दिलों पर अपने नाम की छाप छोड़ी। आज भी लोग उनको याद करते है।

Sidhu Moosewala Death Anniversary: मूसेवाला मर्डर को 1 साल पूरा, देश के साथ-साथ विदेशों में भी दी जा रही श्रद्धांजलि

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान ने अमेरिका में सिद्धू मूसेवाला को उनको एक कव्वाली भेंट की है। मूसेवालेया तैनू अखियां उड़ीक दियां…. यह कव्वाली पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान ने सिद्धू मूसेवाला को उनकी बरसी पर समर्पित की है। यह कव्वाली पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान ने अमेरिका में अपने टूर के दौरान पेश की। पूरे दश विदेश के लोग आज उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Sidhu Moosewala Death Anniversary: मूसेवाला मर्डर को 1 साल पूरा, देश के साथ-साथ विदेशों में भी दी जा रही श्रद्धांजलि

PM मोदी ने नए संसद भवन का किया उद्घाटन

https://youtu.be/i5hhhQj5K8E

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *