UP News: उत्तर प्रदेश की दो सीटों पर हो रहा उपचुनाव, CM ने किया मतदान

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, लखनऊ। UP News: उत्तर प्रदेश विधान परिषद के उपचुनाव (By-Election) में सोमवार को मतदान हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह लगभग 9 बजे ही विधान भवन पहुंचकर वोट डाला। लक्ष्मण आचार्य के सिक्किम के राज्यपाल बनने और बनवारी लाल दोहरे के निधन पर खाली हुई दोनों सीटों पर उपचुनाव हुआ।

ये भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव न लड़ने की धमकी, BJP नेता के घर फायरिंग

शाम 4 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद सोमवार को ही मतगणना होगी। योगी आदित्यनाथ की सफल रणनीति की बदौलत भाजपा दोनों सीटों पर जीत दर्ज करेगी। भारतीय जनता पार्टी ने उपचुनाव में मानवेंद्र सिंह और पद्मसेन चौधरी को प्रत्याशी बनाया है।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

दोनों वर्तमान में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। लक्ष्मण आचार्य का कार्यकाल 2027 व बनवारी लाल का कार्यकाल 2028 तक था। वहीं समाजवादी पार्टी ने रामजतन राजभर और रामकमल निर्मल को उम्मीदवार घोषित किया है।

PM मोदी ने नए संसद भवन का किया उद्घाटन

https://youtu.be/i5hhhQj5K8E














Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *