Wrestlers Protest: बृजभूषण के खिलाफ धरना दे रहे पहलवानों समेत 109 लोगों पर FIR

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 349 शब्द|📅 29 May 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Wrestlers Protest: जंतर मंतर पर बैठे पहलवानों और पुलिस की रविवार को झड़प हो गई थी। जिसके बाद अब खबर सामने आ रहीं है कि दिल्ली पुलिस ने पहलवानों समेत 109 लोगों पर FIR दर्ज की है। इन पर दंगा फैलाने, सरकारी काम में बाधा डालने जैसे आरोप लगाए गए हैं। आपको बता दे कि कल पुलिस के साथ झड़प के बाद पहलवान सोमवार को दिल्ली से रवाना हो गए थे।

Wrestlers Protest: बृजभूषण के खिलाफ धरना दे रहे पहलवानों समेत 109 लोगों पर FIR

ये भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव न लड़ने की धमकी, BJP नेता के घर फायरिंग

झड़प के बाद पुलिस ने साक्षी मलिक, विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया समेत कई पहलवानों को हिरासत में भी ले लिया था। कुछ समय बाद ही पुलिस ने इन लोगों को छोड़ दिया था। इसके साथ ही पुलिस ने जंतर-मंतर पर 23 अप्रैल से धरना दे रहे पहलवानों के टेंट तक उखाड़ दिए है। विनेश फोगाट, संगीता फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया समेत कई पहलवानों ने दिल्ली पुलिस पर हाथापाई, अभद्रता और कपड़े फाड़ने तक के गंभीर आरोप लगाए।

Wrestlers Protest: बृजभूषण के खिलाफ धरना दे रहे पहलवानों समेत 109 लोगों पर FIR

Wrestlers Protest: बृजभूषण के खिलाफ धरना दे रहे पहलवानों समेत 109 लोगों पर FIR

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

पहलवानों ने रविवार को नई संसद के सामने महिला महापंचायत करने का ऐलान किया था। जब पहलवानों ने संसद तक मार्च निकालने की कोशिश की, तभी दिल्ली पुलिस ने उनके साथ कथित बदतमीजी की। कुछ देर बाद पहलवानों को हिरासत में ले लिया गया और इसके बाद जंतर मंतर पर धारा 144 लागू कर दी।हालाकि, देर शाम तक पहलवानों को रिहा कर दिया गया।

Wrestlers Protest: बृजभूषण के खिलाफ धरना दे रहे पहलवानों समेत 109 लोगों पर FIR

PM मोदी ने नए संसद भवन का किया उद्घाटन

https://youtu.be/i5hhhQj5K8E

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *