The Kerala Story: ‘द केरल स्टोरी’ की रिलीज पर मंडराया खतरा, थिएटर को बम से उड़ाने की धमकी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 445 शब्द|📅 29 May 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। The Kerala Story: अदा शर्मा स्टार ‘द केरल स्टोरी’ अपने ट्रेलर लॉन्च से ही विवादों में घिरी रही है। फिल्म के बैन से लेकर बॉक्स ऑफिस की सफलता तक, काफी समय से ये फिल्म किसी न किसी वजह से हेडलाइन बना रही है।

सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी पर खूब चर्चा है। हालांकि, फिल्म को लोगों का खूब प्यार भी मिल रहा है। भारत के बाद जब ये फिल्म 40 से ज्यादा देशों में रिलीज हुई, तो कई लोगों ने तो इसे खूब सराहा, लेकिन कुछ लोगों ने ‘द केरल स्टोरी’ को एक प्रोपेगेंडा बताया।

अब हाल ही में फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि ‘द केरल स्टोरी’ की मॉरिशस में स्क्रीनिंग की वजह से एक थिएटर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

ये भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव न लड़ने की धमकी, BJP नेता के घर फायरिंग

कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि मॉरिशस के एक थिएटर फ्रेंचाइजी ने ‘द केरल स्टोरी’ के निर्माता विपुल शाह को एक चिट्ठी भेजी है, जिसमें आतंकवादी संगठन आईएसआईएस (ISIS) की तरफ से थिएटर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

रिपोर्ट्स में ये कहा गया है कि मॉरिशस के थिएटर ओनर ने निर्माता को ये चिट्ठी भेजी है, जिसमें लिखा है, “सर/मैडम: द मैकिन (सिनेमाघर का नाम) कल खत्म हो जाएगा, क्योंकि हम आपके सिनेमाहॉल में बम लगाने जा रहे हैं। आप सिनेमा देखना चाहते हैं, ओके कल आपको बहुत ही अच्छा सिनेमा देखने को मिलेगा। हमारे शब्दों को ध्यान रखिये, कल शुक्रवार को हम ‘मैकिन’ थिएटर में द केरल स्टोरी के लिए बम लगा रहे हैं”।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

ऐसा भी कहा जा रहा है कि इस धमकी के बाद वहां की सिक्योरिटी भी बढ़ा दी गई है। हालांकि, अब तक निर्माता विपुल शाह, निर्देशक सुदीप्तो सेन या फिल्म से जुड़े किसी भी शख्स की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

PM मोदी ने नए संसद भवन का किया उद्घाटन

https://youtu.be/i5hhhQj5K8E

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *