Skin Care: चेहरे से गंदगी हटाना चाहते हैं तो इन घरेलू नुस्खों का करें इस्तेमाल, निखरेगी त्वचा

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 579 शब्द|📅 29 May 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Skin Care: गर्मियों में स्किन ज्यादाऑयली नजर आती है जिसकी वजह से स्किन प्रॉब्लम बढ़ जाती है। त्वचा में मौजूद पोर्स में ऑयल और गंदगी जम जाती है जिसकी वजह से पिंपल्स और मुहासे हो जाते है। कई बार पिंपल्स के चेहरे पर निशान रह जाते है।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

इन जिद्दी दाग- धब्बों को हटाने के लिए केमिकल प्रोडक्ट्स की बजाय घरेलू उत्पादों का इस्तेमाल करते हैं। आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे है जिसका इस्तेमाल कर पोर्स में जमी गंदगी को हटा सकते हैं। इसके अलावा इन उपायों को करने से डेड स्किन से छुटकारा पा सकते हैं। इससे आपकी त्वचा को निखार मिलेगा।

ये भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव न लड़ने की धमकी, BJP नेता के घर फायरिंग

शहद

Skin Care: चेहरे से गंदगी हटाना चाहते हैं तो इन घरेलू नुस्खों का करें इस्तेमाल, निखरेगी त्वचा

शहद हमारी त्वचा के लोए बहुत फायदेमंद होता है। यह त्वचा को साफ़ रखने में बेहद मददगार साबित होता है। यह आपकी त्वचा में जमा एक्सट्रा ऑयल को निकालने का काम करता है जिससे पोर्स बंद हो जाते है। इसके लिए आपको थोड़ सा शहद चेहरे पर लगाकर मसाज करना है और फिर नॉर्मल पानी से धो लेना है।शहद लगाने से डेड स्किन की लेयर हटती है और त्वचा में कोलेजन की मात्रा बढ़ती है।

चीनी

Skin Care: चेहरे से गंदगी हटाना चाहते हैं तो इन घरेलू नुस्खों का करें इस्तेमाल, निखरेगी त्वचा

चीनी त्वचा में नेचुरल एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है। जो स्किन के पोर्स को साफ करने में मदद करता है। इसे लगाने से चेहरे का कालपन और डेड स्किन हट जाती है। इसके लिए आपको पीसी हुई चीनी और नींबू के रस को मिलाकर एक स्क्रब तैयार करना है। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और हाथों से मसाज करते हुए 10 मिनट बाद पानी से धो लें। फिर मॉश्चराइज करें

दही

Skin Care: चेहरे से गंदगी हटाना चाहते हैं तो इन घरेलू नुस्खों का करें इस्तेमाल, निखरेगी त्वचा

दही हमारे त्वचा की समस्याओं के लिए रामबाण इलाज है। ये हमारी त्वचा में प्राकृतिक क्लींजर की तरह काम करता है जो त्वचा के पोर्स को कम करने में मदद करता है। इसमें लैक्टिक एसिड और प्रोबायॉटिक बैक्टीरिया होते हैं जो त्वचा के रूम छिद्रों को बंद करने में मदद करता है। आप इसका इस्तेमाल पोर्स में जमी गंदगी को साफ करने के लिए कर सकते हैं। इसके अलावा दही और बेसन का पेस्ट लगाने से त्वचा कोमल नजर आती है।

स्टीम लें

Skin Care: चेहरे से गंदगी हटाना चाहते हैं तो इन घरेलू नुस्खों का करें इस्तेमाल, निखरेगी त्वचा

स्किन को हेल्दी रखने के लिए स्टीम बहुत फायदेमंद होता है। ये आपके त्वचा को पोर्स को खोलता है और क्लींजिंग प्रोसेस के लिए बहुत लाभदायक होता है। इसके लिए फेस स्टीमर का इस्तेमाल कर सकते है। एक बर्तन में पानी गर्म करके ऊपर से टॉवल का इस्तेमाल करता है।

बेकिंग सोडा

Skin Care: चेहरे से गंदगी हटाना चाहते हैं तो इन घरेलू नुस्खों का करें इस्तेमाल, निखरेगी त्वचा

त्वचा के पोर्स को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये पोर्स की सफाई गहराई से करता है। इसके लिए आपको गर्म पानी और सोडा मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को करीब 30 सेंकड तक लगाएं रखें और सर्कुलर मोशन में मालिश करें। इसके बाद पानी से धो लें।

PM मोदी ने नए संसद भवन का किया उद्घाटन

https://youtu.be/i5hhhQj5K8E

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *