Punjab News: मुख्यमंत्री ने बाढ़ रोकथाम संबंधी प्रबंध मुकम्मल करने और जल स्रोतों की सफ़ाई करने के दिए आदेश

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 477 शब्द|📅 29 May 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह राज्य भर में ड्रेनों की सफ़ाई और बाढ़ रोकथाम संबंधी प्रबंध 30 जून से पहले-पहले मुकम्मल कर लें। राज्य में चल रहे बाढ़ रोकथाम कार्यों का जायज़ा लेने के लिए प्रांतीय बाढ़ नियंत्रण बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में ड्रेनों की कुल लंबाई 8136.76 किलोमीटर और धुस्सी बन्हां की लंबाई 1365 किलोमीटर है।

Punjab News: मुख्यमंत्री ने बाढ़ रोकथाम संबंधी प्रबंध मुकम्मल करने और जल स्रोतों की सफ़ाई करने के दिए आदेश

उन्होंने बताया कि साल 2022 में ड्रेनों की सफ़ाई के 232 कार्यों पर 34.85 करोड़ रुपए और 100 बाढ़ रोकथाम कार्यों पर 48.32 करोड़ रुपए ख़र्च किए गए हैं। भगवंत मान ने बताया कि इस साल बाढ़ रोकथाम कार्यों पर अब तक 39.90 करोड़ रुपए और ड्रेनों की सफ़ाई पर 39.43 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी जिलों में काम चल रहा है और पुलों के नीचे जल स्रोतों की सफ़ाई और जल स्रोतों में से कीचड़ निकालने के साथ-साथ बारिश के कारण अक्सर बाढ़ की संभावना वाले स्थानों को मज़बूत करने का काम शुरू कर दिया गया है। भगवंत मान ने कहा कि राज्य भर के डिप्टी कमिश्नरों के साथ तालमेल करके उनको बाढ़ रोकथाम के कार्यों की बाकायदा निगरानी करने के लिए कहा गया है।

बाढ़ के कारण मानवीय जानें, पशु धन, जायदाद और खड़ी फसलों के हुए भारी नुकसान पर चिंता ज़ाहिर करते हुए उन्होंने विभाग को हिदायत की कि पिछले समय के दौरान आई बाढ़ों की संभावना को ख़त्म करने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएँ।

ये भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव न लड़ने की धमकी, BJP नेता के घर फायरिंग

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसलिए चैक डैमों के निर्माण, वृक्ष लगाने, ख़ासकर बाँस और अन्य पौधे लगाने को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि चैक डैमों के निर्माण के लिए 485 स्थानों को चिन्हित किया गया है और 151 ऐसे चैक डैम पहले ही बनाए जा चुके हैं। भगवंत मान ने बताया कि डैमों के निर्माण के लिए अन्य स्थानों की पहचान भी की जा रही है और 66.73 किलोमीटर की जगह पर बाँस के पौधे भी लगाए जा चुके हैं।

PM मोदी ने नए संसद भवन का किया उद्घाटन

https://youtu.be/i5hhhQj5K8E

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *