Punjab News: पुलिस चौकी इंचार्ज सस्पैंड, महिला के साथ बदसलूकी की वीडियो हो रही थी वायरल

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: महिला के साथ मारपीट के आरोप में चौकी इंचार्ज को सस्पैंड कर दिया गया है। मामला लुधियाना में मराडो पुलिस चौकी का है। आरोप है कि चौकी इंचार्ज अश्विनी कुमार ने एक रेस्टोरेंट में महिला को पीटा था, जिसकी वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रही थी। इसके चलते एसीपी ने आज चौकी इंचार्ज को सस्पैंड कर दिया।

ये भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव न लड़ने की धमकी, BJP नेता के घर फायरिंग

करीब पांच दिन पहले GNE कॉलेज के पास पुलिस कर्मचारी रेस्टोरेंट में एक व्यक्ति के मुंह पर थप्पड़ मारता दिखाई दिया था। अधिकारियों ने मामले की जांच की तो सामने आया कि चौकी इंचार्ज अश्विनी कुमार ने वर्दी पहनकर महिला पर भी हाथ उठाया था। वह कलाई पकड़कर उसे खींच रहा था। जिसके बाद अधिकारियों ने उन पर एक्शन लिया।

उधर, ASI अश्विनी कुमार ने महिला पर आरोप लगाए थे कि वह किसी जगह से रेड करके वापस आ रहे थे। रास्ते में कुछ लोग आपस में बहसबाजी कर रहे थे। जब उन्होंने झगड़े का कारण पूछा तो वहां मौजूद एक महिला ने उसके साथ गलत शब्दावली का प्रयोग किया। वहीं, महिला का कहना था कि चौकी इंचार्ज ने उसके साथ मारपीट की।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

महिला के साथी अंकित और संदीप ने बताया था कि वह सभी मिल कर बर्थडे पार्टी कर रहे थे। इस बीच वहां कुछ लोग सरेआम शराब पी रहे थे। इस कारण वह लोग भी एक साइड में ड्रिंक करने लगे। उन्हें लगा कि शायद रेस्टोरेंट वाले के पास परमिट है। उसी दौरान चौकी इंचार्ज ने महिला को कार के पीछे ले जाकर मारपीट की।

ACP अशोक कुमार ने बताया कि उन्होंने मामले की जांच की है। वीडियो जो उनके सामने आया है उसमे दिख रहा है कि ASI अश्विनी महिला पर वर्दी पहन हाथ उठा रहा है। इससे लोगों में पुलिस की छवि खराब हुई है। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार अश्विनी कुमार को सस्पेंड कर पुलिस लाइन भेजा गया है।

PM मोदी ने नए संसद भवन का किया उद्घाटन

https://youtu.be/i5hhhQj5K8E















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *