Fraud Travel Agent: विदेश भेजने के नाम पर 1 करोड़ की ठगी, ‘बंटी-बबली’ के खिलाफ FIR दर्ज

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 359 शब्द|📅 29 May 2023

डेली संवाद, पटियाला। Fraud Travel Agent: पंजाब में फ्राड ट्रैवल एजैंटों की करतूतें रुकने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन लोगों को ठगा जा रहा है। जालंधर, लुधियाना के बाद अब पटियाला में भी ट्रैवल एजैंटों ने ठगी की दुकान शुरू कर दी है। ऐसा ही एक मामला पटियाला से आया है, जहां विदेश भेजने के नाम पर करोड़ों रुपए ठगे गए हैं।

ये भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव न लड़ने की धमकी, BJP नेता के घर फायरिंग

जानकारी के मुताबिक पटियाला कोतवाली थाने की पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर एक करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोप में 3 लोगों के खिलाफ धारा 406, 420, 506 और पंजाब मानव तस्करी रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, उनमें करण सिक्का पुत्र राकेश कुमार, स्वीटी सिक्का पत्नी राकेश कुमार निवासी बावा लाल मंदिर मोहल्ला लक्ष्मी नगर सिटी कपूरथला और हरजिंदर सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी ढूडियालवाला जिला कपूरथला शामिल है।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

इस मामले में विनोद कुमार पुत्र लाल चंद निवासी तेज बाग कालोनी पटियाला ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उक्त व्यक्तियों ने कनाडा में काम करवाने के लिए व उसके परिवार सहित पी.आर. दिलाने का झांसा देकर 1 करोड़ 76 लाख 15 हजार 793 रुपए लिए हैं। बाद में न तो विदेश भेजा और न ही पैसे लौटाए। इस मामले में जांच के बाद पुलिस ने उक्त व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

PM मोदी ने नए संसद भवन का किया उद्घाटन

https://youtu.be/i5hhhQj5K8E

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *