Police Raid: पंजाब के इस बार में पुलिस की Raid, मिली बड़ी सफलता

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 387 शब्द|📅 30 May 2023

डेली संवाद, अमृतसर। Police Raid: पंजाब के जिले अमृतसर में पुलिस ने एक रेस्टोरेंट में बड़ी कार्रवाई की है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर के रणजीत एवेन्यू स्थित होपर रेस्टोरेंट में पुलिस ने रेड की है। बताया जा रहा है कि इस रेस्टोरेंट की आड़ में बार चलाया जा रहा था जिसके ऊपर एक्साइज विभाग ने जॉइंट ऑपरेशन कर कार्रवाई की है।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

बताया जा रहा है कि इस रेस्टोरेंट का लाइसेंस खत्म हो गया था और उसके बाबजूद भी वहां का मालिक ग्राहकों को शराब परसोता था। आपको बता दे कि इससे पहले रेस्टोरेंट के पास शराब का लाइसेंस हुआ करता था लेकिन अब उसका लाइसेंस फाइनेंशियल ईयर 31 मार्च से खत्म हो गया और इसके बाबजूद भी लाइसेंस के शराब परोसने का काम जारी रखा।

ये भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव न लड़ने की धमकी, BJP नेता के घर फायरिंग

बता दे कि पुलिस को देर रात गुप्त जानकारी मिली थी कि रेस्टोरेंट का मालिक बिना लाइसेंस के शराब परोस रहा है। जिसके बाद एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टर संजीव कुमार की टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। मैनेजर ओमप्रकाश की देखरेख में शराब ग्राहकों को दी जा रही थी। रेड के दौरान भारी मात्रा में शराब बरामद की गई है। इसके साथ ही पुलिस ने बार के मैनेजर ओमप्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, रेस्टोरेंट ने शराब का स्टॉक इकट्ठा कर रखा था। 27 पेटियां शराब की जब्त की गईं। जिनमें 266 बोतलें विभिन्न ब्रैंड की शराब की थी। जिन्हें जब्त किया गया है। रेस्टोरेंट मैनेजर के खिलाफ पंजाब एक्साइज एक्ट 1914 के सेक्शन 68, 1, 14 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

PM मोदी ने नए संसद भवन का किया उद्घाटन

https://youtu.be/i5hhhQj5K8E

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *