Ravindra Jadeja Wife: CSK की जीत के बाद जडेजा ने पत्नी को मैदान में लगाया गले, छलके खुशी के आंसू

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 387 शब्द|📅 30 May 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Ravindra Jadeja Wife: चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को फाइनल में 5 विकेट से हराकर पांचवीं बार आईपीएल (IPL) का खिताब जीता। चेन्नई की जीत में रवींद्र जडेजा की अहम भूमिका रही। उन्होंने आखिरी ओवर की आखिरी दो गेंदों पर छक्का और चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई। चेन्नई की जीत के बाद मैदान पर दिलचस्प नजारा दिखा।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

जडेजा ने वाइफ रिवाबा को गले लगा लिया। इस मोमेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है। जडेजा ने मोहित शर्मा की गेंद पर चौका लगाकर चेन्नई को जीत दिला दी। चेन्नई की जीत के बाद जडेजा मैदान से दौड़कर डगआउट में बैठे महेंद्र सिंह धोनी के पास पहुंचे। उन्होंने धोनी को गले लगाया। इसी दौरान धोनी ने उन्हें गोद में उठा लिया। इसके बाद जडेजा ने वाइफ रिवाबा से मुलाकात की।

जडेजा ने रिवाबा को गले लगा लिया। इस इमोशनल मोंमेंट का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया गया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो पर कई तरह के कमेंट देखने को मिले हैं। गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स की जीत के बाद खिलाड़ियों ने ट्रॉफी के साथ फोटो क्लिक करवाई।

ये भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव न लड़ने की धमकी, BJP नेता के घर फायरिंग

इस दौरान दीपक चाहर और अजिंक्य रहाणे अपनी वाइप के साथ नजर आए। डेवोन कॉनवे ने भी फोटो क्लिक करवाई। इससे पहले एक और दिलचस्प नजारा देखने को मिला। धोनी ने चैंपियन बनने के बाद ट्रॉफी के लिए अंबाती रायडू और जडेजा को आगे कर दिया। इसकी फोटो चेन्नई सुपर किंग्स ने ट्वीट की है, जिस पर फैंस ने कई तरह के कमेंट किए हैं।

PM मोदी ने नए संसद भवन का किया उद्घाटन

https://youtu.be/i5hhhQj5K8E

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *