Feeling Hungry After Eating: खाना खाने के बाद भी लगती है भूख तो हो जाएं सावधान, हो सकती है यह बीमारी

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 620 शब्द|📅 30 May 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Feeling Hungry After Eating: क्या आप भी उन लोगों में आते है जो जितना चाहे खाना खा ले लेकिन बाद में फिर उनको भूख लग जाती है। तो इस स्थिति में आपको सावधान होने की जरूरत है। क्योंकि बार बार भूख लगना कई खतरनाक बीमारियों का कारण हो सकता है। यह कोई नॉर्मल नहीं है बल्कि कई तरफ की बीमारियों के संकेत हो सकते है।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

बार-बार भूख लगने और खाने से वजन बढ़ सकता है। इसके साथ ही कई दूसरी प्रॉब्लम्स भी इसके लिए जिम्मेदार हो सकती हैं। कई स्थितियों में तो यह हालत बहुत गंभीर भी हो जाती है इसलिए अगर आपको जरूरत से ज्यादा ही भूख लगती है तो डॉक्टर के पास एक बार जरूर दिखा ले। इसके अलावा भी भूख लगने के कुछ मामूली कारण हो सकते हैं जैसे डाइटिंग करना या फिर ज्यादा वर्कआउट करना आदि।

आइए जानते हैं ज्यादा भूख लगने के कुछ कारणों के बारे में:-

नींद न पूरी होना

हर एक व्यक्ति को दिन में 7 से 8 घंटे की नींद बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते है की बार बार भूख लगने का कारण नींद न पूरी होना भी हो सकता है। यह दिमाग और इम्यून सिस्टम को सही रखने में मदद करता है। अच्छी नींद से पाचन तंत्र भी दुरुस्त होता है। जब नींद पूरी नहीं होती, तब भूख का संकेत देने वाला घ्रेलिन हार्मोन बढ़ जाता है। इससे बार-बार भूख लगती है। इसलिए अच्छी तरह सोएं और नींद पूरी करें।

डायबिटीज

डायबिटीज के मरीजों के शरीर में ग्लूको सेल्स तक पहुंच ही नहीं पाता है और उसकी एनर्जी बन ही नहीं पाती है। बल्कि वह यूरिन के माध्यम से शरीर से बाहर निकल जाता है। इस वजह से भी बहुत भूख लगती है और आपको खान-पान भी काफी कंट्रोल करना होता है। इसलिए भी ज्यादा भूख लग सकती है। ऐसे में बार बार शुगर लेवल चेक कराना चाहिए।

ये भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव न लड़ने की धमकी, BJP नेता के घर फायरिंग

थायरॉइड

थायरॉइड के मरीजों को भी बार-बार भूख लगती है। थायरॉइड हॉर्मोन का लेवल बढ़ने पर हाइपरथाइरॉयडिज्म हो जाता है। यह ग्रेव्स बीमारी होती है। ऐसे में व्यक्ति को लगता है कि उसका पेट खाली-खाली है और कुछ खाने का मन कर रहा है।

प्रोटीन की कमी

अगर आप अपनी डाइट में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन नहीं ले रहे हैं तो आपको बार-बार भूख लग सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रोटीन की मदद से ही वह हार्मोन बनता है, जो भूख पूरी होने का संकेत देता है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की रिसर्च के अनुसार, खाने में प्रोटीन का पर्याप्त होना, लंबे समय तक आपको पेट भरे होने का एहसास करवाता है। ऐसे में खाना खाने के बाद भी अगर भूख लगती है तो डाइट में प्रोटीन युक्त चीजों को ज्यादा शामिल करना चाहिए।

स्ट्रेस

ज्यादा स्ट्रेस भी भूख लगने की वजह हो सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार ज्यादा स्ट्रेस लेने पर शरीर में कार्टिसोल हार्मोन बढ़ जाता है। जिसका सीधा असर भूख पर पड़ता है। डिप्रेशन, एंग्जायटी डिसऑर्डर में भी भूख लगने की समस्या ज्यादा होती है।

PM मोदी ने नए संसद भवन का किया उद्घाटन

https://youtu.be/i5hhhQj5K8E

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *