New Delhi: कल राजस्थान का दौरा करेंगे PM मोदी, अजमेर से करेंगे चुनावी शंखनाद

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 467 शब्द|📅 30 May 2023

डेली संवाद, राजस्थान। New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को राजस्थान के अजमेर जिले में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। उनकी यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच मतभेद से जूझ रही है।

हालांकि सोमवार को कांग्रेस ने गहलोत और पायलट की पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ मैराथन बैठक के बाद कहा था कि दोनों नेता आगामी विधानसभा चुनाव एकजुट होकर लड़ने पर सहमत हैं तथा उनके बीच के मुद्दों का समाधान आलाकमान करेगा।

कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने यह भी कहा था कि गहलोत और पायलट पार्टी के प्रस्ताव पर सहमत हो गए हैं। हालांकि, उन्होंने इस बारे में कोई ब्योरा नहीं दिया था। मोदी बुधवार को अजमेर जिले में भाजपा सरकार के शासन में नौ साल पूरे होने पर एक महीने के अभियान की शुरुआत करेंगे। राजस्थान में विधानसभा चुनाव इस साल के अंत में होंगे।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

मोदी बुधवार को किशनगढ़ हवाई अड्डे पहुंचेंगे, वहां से वह हेलीकॉप्टर से तीर्थ नगरी पुष्कर जाएंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री ब्रह्मा मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और पुष्कर के घाट पर जाएंगे। पुष्कर से वह हेलीकॉप्टर से जयपुर रोड स्थित कायड विश्राम स्थली जाएंगे जहां वह अभियान की शुरुआत करेंगे और रैली को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री की सभा के दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, कैलाश चौधरी, पार्टी के प्रदेश नेता, सांसद, विधायक एवं अन्य पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। अजमेर उत्तर से भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है।

ये भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव न लड़ने की धमकी, BJP नेता के घर फायरिंग

प्रधानमंत्री की विशाल रैली के लिए अजमेर, नागौर, टोंक, भीलवाड़ा, राजसमंद, जयपुर और पाली के सात जिलों की 45 विधानसभा क्षेत्रों और 8 लोकसभा क्षेत्रों से पार्टी कार्यकर्ता जुटेंगे। इन 45 विधानसभा सीटों में से 21 पर कांग्रेस, 19 पर भाजपा,तीन पर निर्दलीय और दो पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का कब्जा है। प्रधानमंत्री की अजमेर यात्रा इस महीने की शुरुआत में उनके राजसमंद और सिरोही दौरे के तुरंत बाद हो रही है।

PM मोदी ने नए संसद भवन का किया उद्घाटन

https://youtu.be/i5hhhQj5K8E

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *