Punjab News: पंजाब सरकार अमृतसर के सौंदर्यीकरण के लिए विकास कार्यों पर ख़र्च करेगी करोड़ों रुपए- डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 438 शब्द|📅 30 May 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के निवासियों को बुनियादी सुविधाएं, साफ़-सुथरा और प्रदूषण रहित वातावरण प्रदान करने के लिए लगातार यत्नशील है। साफ़-सुथरा और प्रदूषण रहित वातावरण सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए सरकार ने पंजाब भर में कई विकास कार्य और योजनाएं शुरू की हैं।

ये भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव न लड़ने की धमकी, BJP नेता के घर फायरिंग

आज स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने ऐलान किया कि पंजाब सरकार ने अमृतसर के सौंदर्यीकरण और विकास के लिए 12 करोड़ रुपए ख़र्च करने का फ़ैसला किया है। यह महत्वपूर्ण बजट अलग- अलग वॉर्डों में गलियों के निर्माण और मरम्मत के साथ-साथ अलग-अलग हलकों में पार्कों की पेंटिंग और नवीनीकरण की सुविधा देगा।

जि़क्रयोग्य है कि अमृतसर के वार्ड नं. 33, 35, 37, 38, 40, 41, 62, 63 और 66 में 2.45 करोड़ रुपए की लागत से गलियों के निर्माण कार्य शुरू किए जाएंगे। इसके अलावा, दक्षिणी हलके और केंद्रीय चुनाव क्षेत्र ( ज़ोन नं. 4) की गलियों की मरम्मत और रख-रखाव लिए 29.80 लाख रुपए ख़र्च किए जाएंगे। शहर की सुंदरता को निखारने के लिए 1.52 करोड़ रुपए के बजट के साथ दक्षिणी, केंद्रीय और उत्तरी हलकों में पार्कों के लिए पेंटिंग और नवीनीकरण के प्रोजैक्ट भी शुरू किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

इसके अलावा, 7.55 करोड़ रुपए की रकम अलग-अलग गलियों में इंटरलॉकिंग टाईलों, सीसी पैचवर्क, सदर थाने से मदर टेरेसा स्टैचू तक सडक़ को चौड़ा करने (सडक़ का काम, इंटरलॉकिंग टाईलों आदि) और अन्य सम्बन्धित कार्यों के लिए इस्तेमाल की जाएगी।डॉ. निज्जर ने राज्य के लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने के लिए पंजाब सरकार की वचनबद्धता को दोहराया।

भ्रष्टाचार में शामिल पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बिना किसी छूट के उचित कानूनी परिणामों का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा डॉ. निज्जर ने विकास कार्यों के लिए जि़म्मेदार अधिकारियों को हिदायत की कि वह वांछित परिणाम प्राप्त करने के लिए गुणवत्ता के उच्च मानकों को कायम रखें।

PM मोदी ने नए संसद भवन का किया उद्घाटन

https://youtu.be/i5hhhQj5K8E

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *