Sexual Harassment Case: सरकारी गैस्ट हाउस में मॉडल का यौन उत्पीड़न, नेता के खिलाफ FIR दर्ज, 3 कर्मचारी सस्पैंड

Daily Samvad
7 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 7 मिनट पढ़ने का समय|📝 892 शब्द|📅 30 May 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Sexual Harassment Case: दिल्ली के UP भवन (सरकारी गैस्ट हाउस) में एक यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। यौन उत्पीड़न का आरोप एक मॉडल ने लगाए हैं। मॉडल ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि महाराणा प्रताप सेना का राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवर्धन सिंह परमार ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। धमकी दी कि तुम्हारा करियर बना दूंगा और एक मिनट में बिगाड़ भी दूंगा।

वहीं, आरोपी राजवर्धन सिंह परमार ने भी पूरे मामले पर सफाई दी। परमार ने कहा कि वह नशा मुक्ति, लव जिहाद और मजार मुक्त भारत को लेकर अभियान चला रहे हैं। इसलिए उनके खिलाफ साजिश की गई है। मैं नार्को टेस्ट के लिए तैयार हूं। इस साजिश का पर्दाफाश करके रहूंगा।

ये भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव न लड़ने की धमकी, BJP नेता के घर फायरिंग

पीड़िता ने दिल्ली के चाणक्यपुरी थाने में दर्ज कराई FIR में डिटेल में जानकारी दी है। FIR के मुताबिक, राजवर्धन सिंह परमार ने राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी से मुलाकात कराने के बहाने UP भवन ले गया था। वहां कमरा बंद करके उसके साथ जबरदस्ती की कोशिश की। पीड़िता ने FIR में खुद को अभिनेत्री बताया है।

उधर, यूपी सरकार ने इस मामले में यूपी भवन में कार्यरत 3 लोगों को सस्पेंड कर दिया। इनके नाम दिनेश कारुष, राकेश चौधरी और पारस हैं। अब यूपी भवन की जिम्मेदारी राजीव तिवारी को दी गई है। पुलिस ने जिस कमरा नंबर-122 में वारदात हुई, उसको सील कर दिया है।

Sexual Harassment Case: सरकारी गैस्ट हाउस में मॉडल का यौन उत्पीड़न, नेता के खिलाफ FIR दर्ज, 3 कर्मचारी सस्पैंड

पीड़िता ने बताया, क्या हुआ उस रात

पीड़िता की तरफ से दर्ज FIR के मुताबिक, “राजवर्धन सिंह परमार खुद को BJP नेता और राजनाथ सिंह को अपना ताऊ बताता है। मेरी पहली बार उससे मुलाकात 25 मई, 2023 को दिल्ली के विट्ठल भवन पटेल चौक के कैफे कॉफी शॉप में हुई। उसने मुझे 26 मई को भी इसी भवन पर बुलाया और यह कहकर यूपी भवन ले गया कि चलो आपको वहां नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह से मिलवाता हूं।

जब मैंने रूम में जाकर देखा, तो वहां कोई नहीं था। अंदर से लॉक लगाकर राजवर्धन सिंह परमार ने वेट करने के लिए कहा कि कुछ देर में दोनों नेता आ रहे हैं। उसके बाद मीटिंग हो जाएगी।” FIR के मुताबिक, “इस दौरान आरोपी बाथरूम गया। वहां कपड़े उतार कर बाहर आया और मेरे सामने खड़ा हो गया। मैंने भागने की कोशिश की, तो जबरदस्ती करने लगा। मुझे धमकी देने लगा कि तुम्हारा करियर बना दूंगा और एक मिनट में बिगाड़ भी दूंगा।”

Sexual Harassment Case: सरकारी गैस्ट हाउस में मॉडल का यौन उत्पीड़न, नेता के खिलाफ FIR दर्ज, 3 कर्मचारी सस्पैंड

माडल ने 50 हजार मांगे, नहीं दिए तो केस दर्ज कराया”

उधर, मामले का आरोपी राजवर्धन सिंह परमार खुद को महाराणा प्रताप सेना का राष्ट्रीय अध्यक्ष बताया है। मामला सामने आने के बाद उसने फेसबुक पर लाइव आकर सफाई दी। साथ ही, अपने संगठन के नोट पैड पर रिलीज जारी की। आरोपी ने दावा किया कि उसको फंसाया जा रहा है।

राजवर्धन सिंह परमार ने मीडिया को बताया, ”26 मई को दिल्ली में नशा मुक्ति को लेकर एक कार्यक्रम था। मैं घर से निकला और विट्ठल भाई पटेल हाउस पर पहुंचा। यहां वह महिला मिली थी। उन्हें भी इसी कार्यक्रम में जाना था। वह मेरी गाड़ी में बैठ गईं। उन्होंने मुझसे कहा कि मुझे भूख लगी है। मैंने ड्राइवर को बोल कर गाड़ी UP भवन पर लगा ली।

Sexual Harassment Case: सरकारी गैस्ट हाउस में मॉडल का यौन उत्पीड़न, नेता के खिलाफ FIR दर्ज, 3 कर्मचारी सस्पैंड

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

वहां मैंने 2 लस्सी ऑर्डर की। लस्सी आने में देरी होने पर हम वहां से बिना कुछ खाए-पीए निकल गए। इसके बाद हम दोनों नशा मुक्ति कार्यक्रम में शामिल हुए। फिर अपने गंतव्य को निकाल गए। कुछ देर बाद उस महिला ने मुझे वॉट्सऐप कॉल किया और 50 हजार रुपए मांगे। रुपए न देने पर मुझे रेप केस में फंसाने की धमकी दी और कॉल कट गई। मुझ पर लगे आरोप झूठे हैं। मैं हर प्रकार की जांच और नार्को टेस्ट तक के लिए तैयार हूं। दिल्ली पुलिस ने मुझसे इस केस में अभी तक कोई संपर्क नहीं किया है।”

राजवर्धन सिंह ने कहा, ”अगर कुछ गलत हुआ तो महिला ने उसी वक्त यूपी भवन के रिसेप्शन पर ये बात क्यों नहीं बताई? वो मेरे साथ नशा मुक्ति कार्यक्रम में क्यों गई? मैं उस महिला से 25 मई को पहली बार मिला और एक दिन बाद ही 26 मई को उसने मुझ पर आरोप लगा दिए। दिल्ली पुलिस इस केस की निष्पक्ष जांच करे।”

रूम सील किया, फोरेंसिक ने सबूत जुटाए

पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर 122 नंबर कमरे की जांच कराई। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, अग्रिम आदेश तक कमरे को बंद कर दिया गया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि इस दौरान वहां पर मौजूद कर्मचारियों से राजवर्धन ने कहा कि किसी बड़े अधिकारी के लिए कमरे की जरूरत है। इस पर वहां मौजूद कर्मचारियों ने कमरा नंबर-122 खोला था।

PM मोदी ने नए संसद भवन का किया उद्घाटन

https://youtu.be/i5hhhQj5K8E

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *