Punjab News: अमन अरोड़ा द्वारा बोर्ड परीक्षाओं में अव्वल आने वाले 300 विद्यार्थी सम्मानित

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 441 शब्द|📅 30 May 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: विधानसभा हलका सुनाम में एक और नवीन पहल करते हुए कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने आज हलके के सरकारी स्कूलों के बोर्ड परीक्षाओं में मैरिट हासिल करने वाले पाँच होनहार विद्यार्थियों समेत पाँचवी, आठवीं, दसवीं और सीनियर सेकंडरी स्तर की परीक्षा में स्कूल में पहली पोजि़शन हासिल करने वाले 300 के करीब विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

Punjab News: अमन अरोड़ा द्वारा बोर्ड परीक्षाओं में अव्वल आने वाले 300 विद्यार्थी सम्मानित

शहीद उधम सिंह सरकारी कॉलेज सुनाम के ऑडीटोरियम में विद्यार्थियों, अध्यापकों और विद्यार्थियों के माँ-बाप को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति से मैरिट में नाम दर्ज करवाकर एक मिसाल कायम की है, जिससे अन्यों को भी सीख लेने की ज़रूरत है। जि़क्रयोग्य है कि पहली बार इतनी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया है।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

अमन अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व अधीन पंजाब सरकार राज्य के सरकारी स्कूलों में विश्व स्तर की शैक्षिक सुविधाएं मुहैया करवाने की दिशा में सार्थक कदम उठा रही है और हमारी सरकार इस लक्ष्य को साकार करने के लिए काम कर रही है कि आने वाले समय में सरकारी स्कूल हर पक्ष से प्राईवेट स्कूलों की अपेक्षा बेहतर साबित हों। उन्होंने कहा कि यह तथ्य सामने आ चुके हैं कि सरकारी स्कूलों में दाखि़ला लेने वाले विद्यार्थियों की प्रतिशतता में इस साल काफ़ी वृद्धि हुई है।

ये भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव न लड़ने की धमकी, BJP नेता के घर फायरिंग

समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने मैरिट में आए 5 होनहार विद्यार्थियों को 5100-5100 रुपए की नकद राशि, यादगारी चिह्न और मैरिट सर्टिफिकेट प्रदान करने के साथ-साथ जि़लो के सरकारी स्कूलों में पाँचवी, आठवीं, दसवीं और बारहवीं कक्षा में पहली पोजि़शन पर आए विद्यार्थियों को हौसला अफजायी के तौर पर सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। जि़क्रयोग्य है कि खुशी गुप्ता और मलकीत कौर ने आठवीं, निमनदीप कौर और लवलीश ने दसवीं और सिमरजीत कौर ने बारहवीं में मैरिट में आने का गौरव प्राप्त किया है।

PM मोदी ने नए संसद भवन का किया उद्घाटन

https://youtu.be/i5hhhQj5K8E

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *